रुबीना के साथ रैंप वॉक करते हुए खिसक गई रणवीर की पैंट, लोग बोले- उर्फी को बुला लेते

रुबीना दिलैक के साथ रैंप वॉक करते हुए रणवीर सिंह की पैंट खिसक गई.

Published date india.com Updated: September 22, 2022 10:37 AM IST
Ranveer singh pants slipped while walking ramp walk with Rubina people said called Urfi javed
Ranveer singh

Khatron Ke Khiladi 12 Grand Finale: रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ का ग्रैंड फिनाले 24-25 सितंबर को आने वाला है. इसे लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं. कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि फैजल शेख इस बार शो की ट्रॉफी उठाने वाले हैं, लेकिन ये बात कितनी सच है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा. शो का ग्रैंड फिनाले जबरदस्त होगा. मेकर्स ने एक वीडियो पोस्ट कर दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. इस फिनाले में रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीज, जॉनी लीवर, वरुण शर्मा और संजय मिश्रा आने वाले हैं. इस शो में सभी कॉमेडी और मस्ती का तड़का लगाते नजर आएंगे.

मेकर्स ने शेयर किया फनी वीडियो
इतना ही नहीं टीवी की चर्चित बहू रुबीना दिलाइक रणवीर सिंह के साथ फैशन फेसऑफ करेंगी. ये फेसऑफ इतना मजेदार होगा कि हर कोई इस पर हंसेगा. मेकर्स द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में रुबीना दिलाइक सबसे पहले कार्डबोर्ड से बना टॉप और स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि रुबीना दिलाइक भी इस शो के फैशन शो में उर्फी जावेद को मात देती नजर आ रही हैं. इसके बाद रणबीर सिंह अपने कंधों पर मलमल का पर्दा उठाए और कैटवॉक पर चलते हुए नजर आ रहे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इस वीडियो को शेयर करते हुए कलर्स चैनल ने कैप्शन में लिखा, ‘क्या आप ग्रैंड फिनाले में फैशनिस्टा रुबीना बनाम फैशन आइकन रणवीर सिंह का मजेदार फेस-ऑफ देखने के लिए तैयार हैं. खतरों के खिलाड़ी का ग्रैंड फिनाले 24-25 सितंबर को होगा. रात्रि के 9:30 बजे.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.