By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Ranveer Singh Shahid Kapoor Tanuj Virwani Vicky Kaushal
'जो तुमको हो पसंद वही बात करेंगे', ये हैं बॉलीवुड के पत्नीव्रता हीरो
Bollywood Actor Love their Wife : बॉलीवुड के ये 4 हीरोज़ अपनी पत्नियों को बहुत प्यार करते हैं.
Bollywood Actor Love their Wife : प्यार हवा की तरह है, अदृश्य है लेकिन इसे महसूस किया जाता है – जैसा कि निकोलस स्पार्क्स ने कहा है. रिश्तों में, क्रिया अक्सर शब्दों से अधिक ज़ोर से बोलती हैं, और अपने साथी को हर दिन प्यार का एहसास कराना महत्वपूर्ण भी है. बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें तो इसमें कुछ हीरो ऐसे हैं जो अपनी बीवियों को बहुत प्यार करते हैं. पावर कपल्स के तौर पर लोग इन्हें पसंद करते हैं. ये कपल्स अक्सर साथ देखे जाते हैं और एक दूसरे की तारीफ करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते.
1. रणवीर सिंह: दीपिका पादुकोण के प्रति अपने बेपनाह प्यार के लिए जाने जाने वाले रणवीर सिंह दीपिका के प्रति अपने प्यार को सिर्फ इंस्टाग्राम रील्स पर ही व्यक्त नहीं करते बल्कि वह उन्हें अपनी सफलता का श्रेय भी देते हैं। उनके जीवन में वह दीपिका की भूमिका को लगातार स्वीकार करते आ रहे हैं।
2. शाहिद कपूर: मीरा राजपूत के साथ अरेंज मैरिज के बावजूद, शाहिद कपूर जब भी काम में व्यस्त नहीं होते हैं तो अपनी पत्नी और बच्चों को क्वालिटी टाइम देते हैं.
3. तनुज विरवानी: महिलाओं के प्रति सम्मान के लिए पहचाने जाने वाले तनुज विरवानी, अपनी मां रति अग्निहोत्री से प्रभावित है. तनुज विरवानी की अच्छी परवरिश उनकी पत्नी तान्या जैकब के प्रति उनके व्यवहार में झलकती है. लाड़-प्यार और रोमांस से भरा उनका रिश्ता एक बेहतरीन मिसाल कायम करता है.

bollywood hero love their wives
4. विक्की कौशल: ‘पंजाबी मुंडा’ विक्की कौशल, अपने प्यार कैटरीना कैफ को अपने साथी के रूप में पाकर काफ़ी ख़ुश है. वह हर मौके पर कैटरीना कैफ के साथ होते हैं. हर त्योहार वह कैटरीना के साथ ही मनाते हैं.
तो ये रहे वो बॉलीवुड के पतिदेव जो चाहे कितना भी व्यस्त क्यों ना हो अपनी पत्नियों के लिए समय निकाल ही लेते है. वे हरदम अपनी पत्नियों का धन्यवाद करते है और उसे अपने सुख-दुख के साथी के रूप में जगह देते है.
Also Read:
-
उर्फी जावेद पर चढ़ा 'धुरंधर 2' का खुमार, रणवीर सिंह के ऑइकोनिक सीन पर काटा बवाल, लोग बोले- तुम जैसा कोई नहीं
-
'टांय-टांय फिस्स' हो जाएंगे 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड! रामायण तय करेगी जीत हार? Ranveer या Ranbir किसका होगा राज?
-
'टांय-टांय फिस्स' हो जाएंगे 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड! रामायण तय करेगी जीत हार? Ranveer या Ranbir किसका होगा राज?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें