'गली ब्वॉय' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, चेहरा छुपाते हुए दिखे रणवीर सिंह!

'गली ब्वॉय' की कहानी मुंबई के स्ट्रीट रैपर्स के इर्द-गिर्द घूमती है

Published date india.com Updated: April 7, 2018 8:51 AM IST
email india.com By Vivek Kumar email india.com | Edited by Vivek Kumar email india.com
Ranveer Singh shares his look from Gully Boy | 'गली ब्वॉय' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, चेहरा छुपाते हुए दिखे रणवीर सिंह!

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट की जोड़ी जल्द ही फिल्म ‘गली ब्वॉय’ में नजर आएगी. दोनों ही स्टार्स फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में रणवीर एक स्ट्रीट रैपर के किरदार में दिखाई देंगे. अब इस बीच ‘गली ब्वॉय’ का नया पोस्टर सामने आया है. जिसमें जैकेट पहने हुए एक शख्स दिखाई दे रहा है. जैकेट पर ‘गली ब्वॉय’ लिखा हुआ है.

फ़िल्म के इस पोस्टर को रणवीर सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, ‘आएगा..गली ब्वॉय.. जोया अख्तर’

रणवीर सिंह से पहले आलिया भट्ट का लुक भी शेयर हो चुका है. ‘गली ब्वॉय’ की कहानी मुंबई के स्ट्रीट रैपर्स के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में रणवीर स्ट्रीट रैपर की भूमिका में दिखेंगे. यह फिल्म साल 2019 के वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज होगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इस फिल्म को लेकर रणवीर सिंह ने कहा, “‘गली ब्वॉय’ शायद मेरी सबसे प्रिय फिल्म है. यह बैंड ‘बाजा बारात’ के बाद मेरी सबसे करीबी फिल्म है क्योंकि ‘बैंड बाजा बारात’ मेरी पहली फिल्म थी. इसकी कहानी मेरे लिए बहुत मायने रखती है. यह मुंबई की सड़कों पर रहने वाले युवाओं की कहानी है, जो मुश्किलों से भरा जीवन जीते हैं और संघर्ष करते हैं. वे उस लड़ाई से बाहर आते हैं और जीतते हैं.”

इन फिल्मों के अलावा रणवीर फिल्म ‘सिम्बा’ में पुलिस अधिकारी और ’83’ में क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे.

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.