Koffee With Karan: तैमूर अली खान के 'पापा' बनना चाहते हैं रणवीर सिंह, चाहते हैं वही बुढ़ापे का सहारा बने

करीना कपूर (Kareena kapoor) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का हर कोई दीवाना है.

Written by: Pooja Batra
Published: October 29, 2018, 2:53 PM IST

करीना कपूर (Kareena kapoor) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का हर कोई दीवाना है. तैमूर जब भी कहीं बाहर निकलते हैं तो फोटोग्राफर्स उन्हें अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेताब रहते हैं. आम लोग ही नहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी इस प्यारे से बच्चे को बहुत पसंद करते हैं. अभी हाल ही में रणवीर सिंह ने करण जौहर के चैट में इस बात का खुलासा किया कि वो ऑनस्क्रीन तैमूर अली खान के पापा बनना चाहते हैं. वे चाहते हैं कि तैमूर उनके बुढ़ापे का सहारा बने. बता दें, रणवीर और अक्षय कुमार इस मजेदार शो में शामिल हुए थे.

#ranveersingh #deepikapadukone #aliabhatt #deepveer #taimuralikhan

A post shared by Bollywood songs (@bollywood_tellywoodfanatic) on

बता दें, इस शो में रणवीर ने अपने और दीपिका के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. ये भी बताया कि अक्षय उनकी शादी के लिए जल्दी से सूट सिलवा ले. यही नहीं मस्ती करते हुए रणवीर, अक्षय की गोद में भी चढ़ जाते हैं जिसपर अक्षय कहते हैं कि हेट्स ऑफ टू दीपिका वरना तुम्हारे साथ कोई और नहीं रह सकता.

शो में जबरदस्त मस्ती हुई है. अक्षय हंसते हुए कहते हैं कि किसी की भी शादी में सबसे आखिर तक रहने वाला इंंसान रणवीर ही होता है. फंक्शन से हिलने का नाम ही नहीं लेता है.

बता दें, रणवीर सिंह और दीपिका की शादी अब सीक्रेट नहीं है. दोनों ने सोशल साइट पर अपनी शादी का कार्ड शेयर करके तमाम अफवाहों पर विराम लगा दिया है. दोनों नवंबर में शादी करने जा रहे हैं.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों इटली में शादी करेंगे. इसके लिए बकायदा लेक कोमो में एक रिजॉर्ट को बुक भी कर लिया गया है. इतना ही नहीं भारत आने पर रणवीर और दीपिका एक नहीं दो रिसेप्शन रखेंगे. बताया जा रहा है कि एक रिसेप्शन मुंबई में और दूसरा दीपिका के होम टाउन बेंगलुरु में होगा.

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.