By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Ranvijay Singh Want To Do More Shows Rather Than Films
फिल्मों में काम क्यों नहीं करना चाहते हैं रणविजय सिंह?
अभिनेता-टीवी मेजबान रणविजय सिंह के लिए फिल्मों की प्राथमिकता आवश्यक नहीं है.
फिल्मों और टेलीविजन में काम कर चुके अभिनेता-टीवी मेजबान रणविजय सिंह ने कहा कि यह सिर्फ एक भ्रम है कि फिल्म माध्यम अन्य माध्यमों से बड़ा है. एमटीवी ‘रोडीज’ के विजेता के रूप में अपनी यात्रा शुरू कर चुके रणविजय ने ‘शराफत गई तेल लेने’, ‘मोड़’, ‘एक्शन रिप्ले’ और ‘लंदन ड्रीम्स’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.
यह पूछे जाने पर कि वह फिल्में ज्यादा क्यों नहीं कर रहे हैं? रणविजय ने कहा, “एक बड़ी बात यह है कि लोग कहते हैं कि ‘फिल्म आई है’. किसी फिल्म में काम करने में पूरा साल लग जाता है, फिर इसका प्रचार होता है और इसके बाद यह रिलीज होती है, लेकिन जब मैं टीवी पर छह महीने काम करता हूं, तो यह अगले दो वर्षो तक दिखता है. यह सिर्फ एक भ्रम है कि फिल्में अन्य (माध्यमों) की तुलना में बड़ी हैं.”
उनके लिए फिल्मों की प्राथमिकता आवश्यक नहीं है.
उन्होंने कहा, “इस साल मैं छोटी फिल्में कर रहा हूं. मैंने पंजाबी फिल्म की है और मैंने बस वेब श्रृंखला खत्म की है, इसलिए अभिनय सिर्फ एक-मिनट की इंस्टाग्राम की सामग्री में, वेब श्रृंखला में, टीवी और फिल्मों में हो सकता है. जब तक मैं इन सभी में संतुलन बनाए रख सकता हूं, तबतक मैं अच्छा हूं.”
रणविजय इन दिनों एमटीवी पर युवा आधारित रियलिटी शो ‘रोडीज एक्सट्रीम’ के 15वें सत्र में नजर आ रहे हैं. वह यहां इस शो की शूटिंग के लिए आए हुए थे.
(इनपुट आईएनएस)
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ.
Also Read:
-
' पुरुषों की बीमारियों की जड़ होती हैं महिलाएं', उनसे कुछ शेयर करने से अच्छा...हार्ट अटैक आ जाए, रघु राम को है नफरत!
-
एमटीवी रोडीज के सेट पर पहुंचे नेहा धूपिया के बच्चे, अभिनेत्री बोलीं- ‘सबसे बड़े चीयरलीडर’
-
MTV Roadies : एक बार फिर गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला के बीच कंटेस्टेंट को लेकर हुई बहस, लड़ाई पर उतर आए गैंग लीडर
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें