साउथ की फिल्मों के बाद अब इस हिंदी वेब सीरीज में तहलका मचाएंगी राशि खन्ना, सुर्ख़ियों में रहा है हुस्न

इसके अलावा, राशि राज और डीके की अगली वेबसीरीज में शाहिद कपूर के साथ भी नज़र आने वाली हैं.

Published date india.com Published: July 29, 2021 1:35 PM IST
साउथ की फिल्मों के बाद अब इस हिंदी वेब सीरीज में तहलका मचाएंगी राशि खन्ना, सुर्ख़ियों में रहा है हुस्न
राशि खन्ना

नई दिल्ली: तेलुगु फिल्मों में अपने काम के लिए मशहूर अभिनेत्री राशि खन्ना (Raashii Khanna) ने हिंदी वेबसीरीज ‘रुद्र द एज ऑफ डार्कनेस’ (Rudra – The Edge of Darkness) की शूटिंग शुरू कर दी है. वह शूटिंग शुरू करने को लेकर रोमांचित हैं. राजेश मापुस्कर द्वारा निर्देशित, ‘रुद्र द एज ऑफ डार्कनेस’ में अजय देवगन, अतुल कुलकर्णी, ईशा देओल, अश्विनी कालसेकर और आशीष विद्यार्थी भी हैं. वेब शो ब्रिटिश शो ‘लूथर’ का भारतीय रूपांतरण है.

शूटिंग शुरू करने के बारे में बात करते हुए राशि (Rashi Khanna) ने आईएएनएस से कहा, “मैं एक ही समय में बहुत उत्साहित और नर्वस हूं. यह कुछ ऐसा है जिसका मैं वास्तव में इंतजार कर रही थी.”

इसके अलावा, राशि राज और डीके की अगली वेबसीरीज में शाहिद कपूर के साथ, और तमिल फिल्मों में ‘अरनमनई 3’, ‘मेथावी’, तेलुगु फिल्म ‘थैंक यू’ और मलयालम फिल्म ‘भ्रामम’ में नजर आएंगी.

बता दें कि राशि खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में की थी, जब यह अभिनेत्री के रूप में फिल्म “मद्रास कैफे” में काम किया था. उसके बाद इन्होंने तेलुगू फिल्म Oohalu Gusagusalade (2014) में अभिनय किया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बाद में वह वर्ष 2017 में तमिल फिल्म “शैतान का बच्चा” और मलयालम फिल्म “विलेन” में अभिनेत्री के रूप में अभिनय किया जो काफी सराहनीय रहा.

इनपुट -आईएएनएस

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.