By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Rashmika Mandanna Wear Vijay Devarakonda Pink Cap Netizens Reacted
Rashmika Mandanna रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा संग चुपके-चुपके लड़ा रही हैं इश्क, फोटो वायरल
Rashmika Mandanna & Vijay Devarakonda Pictures: रश्मिका मंदाना इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं और वहां से उन्होंने एक फोटो शेयर की है जिसने हलचल बढ़ा दी है.
Rashmika Mandanna & Vijay Devarakonda Pictures: पुष्पा एक्ट्रेस और साउथ सिनेमा की सुपरहिट एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने ना केवल साउथ बल्कि बॉलीवुड में भी जमकर नाम कमा रही हैं. बता दें रश्मिका मंदाना को हाल ही में फिल्म एनिनल में देखा गया था जिसमें उनके काम को लोगों को ने खासा पसंद किया था. वहीं मीडिया में सालों से खबरें आ रही हैं कि रश्मिका अपने को-स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) को डेट कर रही हैं. हालांकि इसपर अबतक कोई मुहर नहीं लग पाई है. हालांकि दोनों को लेकर कई सारी खबरें मीडिया में आती रहती हैं, लेकिन वो हमेशा चुप्पी साधे रहते हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने हाल ही में एक कमाल की फोटो शेयर की है जिसकी वजह से फैंस से एक बार फिर से इस रिश्ते पर शक हो गया है. तो आइए जानते हैं कि आखिर कौन सी थी वो फोटो जिस पर मचा है हल्ला.
रश्मिका की टोपी पर हुआ हल्ला
साउथ के फेमस एक्टर्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कभी अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई, लेकिन ऐसा कई बार हो चुका है जब फैंस ने उन्हें चोरी करते हुए पकड़ा है. वहीं अब एक बार फिर से इस रिश्ते को लेकर खबरें आ रही हैं. जरअसल एक बार फिर से चर्चा हो रही है कि रश्मिका और विजय इश्क में हैं. दरअसल रश्मिका ने कुछ दिनों पहले अपनी एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो एक टेडी और पिंक टोपी पहने नजर आ रही थी और इसी ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खिंच लिया.
क्या चोरी-चोरी चल रहा है इश्क
रश्मिका मंदाना इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं. एक्ट्रेस ने ऑस्ट्रेलिया से ही एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. इस फोटो में एक्ट्रेस एक टेडी बियर लिए पोज देती नजर आ रही हैं और इसमें वो बेहद क्यूट लग रही हैं. ऐसे में यूजर्स ने एक चीज पकड़ी है जिसके बाद वो रश्मिका और विजय का प्यार लोगों के सामने आ गए हैं. दरअसल रश्मिका की फोटो लेता हुए एक शख्स दिख रहा है, हालांकि उसकी झलक सामने नहीं आई है लेकिन फैंस उन्हें विजय ही मान रहे हैं.
वहीं रश्मिका ने एक औऱ फोटो शेयर की है जिसमें वो पिंक टोपी के साथ नजर आ रही हैं और फैंस इसे किसी और की नहीं बल्कि विजय की टोप बता रहे हैं. अगर आप कॉमेंट सेक्शन पढ़ेंगे तो पाएंगे कि ज्यादातर फैंस ने ये जिक्र किया है कि वो पिंक कलर की कैप रश्मिका की नहीं, बल्कि रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा की है.
Also Read:
-
हल्दी बनी होली का जश्न! रश्मिका मंदाना की तस्वीरों ने मचाई हलचल, लोग बोले- इश्क का रंग है
-
Rashmika-Vijay Engagement: जब अपने से 14 साल बड़े एक्टर संग प्यार में पड़ी थी रश्मिका, सगाई तक पहुंच कर टूटा था रिश्ता
-
Rashmika-Vijay Engagement: जब अपने से 14 साल बड़े एक्टर संग प्यार में पड़ी थी रश्मिका, सगाई तक पहुंच कर टूटा था रिश्ता
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें