Ratna Pathak को 13 साल बड़े नसीरुद्दीन शाह से हुआ प्यार, इस वजह से अधूरा रह गया था दोनों का हनीमून

रत्ना और नसीरुद्दीन शाह के दो बच्चे हैं विवान और इमाद शाह. विवान ने साल 2011 में '7 खून माफ' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था.

Published date india.com Published: March 18, 2024 7:58 AM IST
Ratna Pathak को 13 साल बड़े नसीरुद्दीन शाह से हुआ प्यार, इस वजह से अधूरा रह गया था दोनों का हनीमून

Ratna Pathak Birthday : टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकीं रत्ना पाठक आज (18 मार्च) अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं. रत्ना पाठक इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में हैं, जिन्होंने स्टारकिड होने के बावजूद अपनी एक्टिंग के दम पर मनोरंजन जगत में अलग पहचान बनाई. रत्ना पाठक की मां दीना पाठक भी हिंदी फिल्मों की दिग्गज एक्ट्रेस थीं, रत्ना (Ratna Pathak) की बहन सुप्रिया पाठक भी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं. रत्ना ने अपने कई दशक पुराने करियर में हिंदी और गुजराती थिएटर, टेलीविजन और फिल्मों में शानदार काम किया है. उन्हें पॉपुलर सिटकॉम ‘साराभाई बनाम साराभाई’ में माया साराभाई के रूप में घर-घर पहचान मिली, हालांकि इन दिनों वो अपने काम को लेकर नहीं बल्कि अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं.

शादीशुदा नसीरुद्दीन शाह से हुआ प्यार

रत्ना पाठक ने मशहूर एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) से शादी की, लेकिन दोनों का प्यार किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. रत्ना पाठक ने 1981 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा ज्वाइन किया, लेकिन नसीरुद्दीन से उनकी पहली मुलाकात सत्यदेव दुबे के प्ले (1975) में हुई थी. इसके बाद दोनों दोस्त बने और फिर प्यार हो गया. आपको जानकर हैरानी होगी कि नसीरुद्दीन शाह पहले से ही शादीशुदा थे और उनकी एक बेटी भी थी. फिर भी नसीरुद्दीन और रत्ना ने एक-दूसरे को 7 सालों तक डेट किया. बाद में नसीरुद्दीन शाह ने अपनी पहली पत्नी से तलाक लिया और फिर रत्ना पाठक संग शादी कर ली.

शादी के लिए राजी नहीं था रत्ना का परिवार

नसीरुद्दीन के तलाक पर बात करते हुए एक बार रत्ना पाठक ने कहा था, ‘मुझे उनकी पिछली जिंदगी से कोई मतलब नहीं था, मैं उनसे प्यार करती थी. वो लंबे समय से अपनी एक्स वाइफ से अलग रह रहे थे और उसी बीच हमारा रिश्ता बना. फिर मैं उनकी लाइफ में पत्नी बनकर आई, जब तक मैं आखिरी हूं, ठीक हूं.’ रत्ना पाठक ने बताया कि जब उन्होंने नसीरुद्दीन संग शादी की बात अपने घर पर की तो परिवार वाले काफी नाराज हुए. वो इसलिए क्योंकि नसीरुद्दीन का धर्म अलग था और वो रत्ना से 13 साल बड़े थे. हालांकि मुश्किलों का सामना करते हुए दोनों ने 1982 में शादी कर ली.

अधूरा रह गया था हनीमून

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शादी के बाद नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक का पहला हनीमून अधूरा रह गया था. बताया जाता है कि जब दोनों हनीमून पर थे तो उस समय नसीरुद्दीन की फिल्म ‘जाने भी दो यारों’ की शूटिंग हो रही थी, जिस वजह से उन्हें वापस काम पर लौटना पड़ा. लेकिन शादी के करीब 42 साल बाद भी दोनों एक साथ हैं. रत्ना और नसीरुद्दीन शाह के दो बच्चे हैं विवान और इमाद शाह. विवान ने साल 2011 में ‘7 खून माफ’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.