रत्ना पाठक को क्या नसीरुद्दीन शाह से शादी के बाद करना पड़ा था धर्म परिवर्तन? जानें एक्ट्रेस ने क्या है

Ratna Pathak On Marriage With Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह की वाइफ रत्ना पाठक शाह ने शादी और उनके धर्म परिवर्तन पर खुलकर बात की है.

Published date india.com Published: May 12, 2024 9:26 AM IST
रत्ना पाठक को क्या नसीरुद्दीन शाह से शादी के बाद करना पड़ा था धर्म परिवर्तन? जानें एक्ट्रेस ने क्या है

Ratna Pathak On Marriage With Naseeruddin Shah: रत्ना पाठक और नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड के सबसे ओल्ड कपल में से एक हैं औऱ उन्होंने साल 1982 में शादी की थी. जाहिर सी बात है कि रत्ना एक हिंदू और नसीरुद्दीन एक मुस्लमान है और दोनों की इंटर रिलीदन शादी उस दौर में जमकर चर्चा का विषय बनी हुई थी. रत्ना पाठक शाह ने 42 साल पहले नसीरुद्दीन शाह से शादी की थी, हालांकि उस दौरान एक्ट्रेस के परिवारवाल उनके इस फैसले से खुश नहीं था. ऐसे में अब शादी के दशकों के बाद रत्ना ने शादी पर अपने परिवार के संग ही अपनी शादी और धर्म परिवर्तन पर बात की है और सफल शादी पर भी अपनी राय रखी है.

परिवार को पसंद नहीं थे नसीरुद्दीन शाह- रत्ना

रत्ना पाठक और नसीरुद्दीन शाह की शादी को लगभग 42 साल हो चुके हैं. दोनों ने धर्म की दीवार तोड़ कर शादी की थी. ऐसे में अब हाल ही में एक्ट्रेस नेहॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में रत्ना ने बताया कि उनके परिवार को नसीरुद्दीन शाह से शादी करने पर आपत्ति थी. रत्नी के पिता को ये रिश्ता को मंजूर नहीं था. आपको बता दें, उनकी शादी से पहले ही उनके पिता का निधन हो गया था. इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि शुरुआत में नसीरुद्दीन शाह और उनकी मां के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे. हालांकि, समय के साथ ये दूरियां भी कम हो गईं.

मुझपर कभी किसी तरह का दबाव नहीं बनाया गया

धर्म परिवर्तन के बारे में बात करते हुए रत्ना पाठक ने कहा कि नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि निकाह के बाद जब हम घर गए तो ‘नसीर या फिर उनके परिवार में से किसी ने हंगामा कभी नहीं किया. किसी ने एक बार भी वो ‘सी’ शब्द का जिक्र नहीं किया, कन्वर्ट. किसी ने मुझसे कुछ भी नहीं कहा. मैं जैसी हूं उन्होंने मुझे वैसे ही अपनाया. इस बात के लिए मैं खुद को काफी लकी मानती हूं. मैंने कई ऐसे लोगों के बारे में सुना है जिन्हें घर बसाने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.