नसीरुद्दीन शाह के बयानों से दहशत में रत्ना पाठक, बोली 'किसी दिन कोई पत्थर लेकर...'

Ratna Pathak Shah On Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह कई बार बेबाक अंदाज में बोल जाते हैं, लेकिन उनकी पत्नी रत्ना को ये अंदाज नहीं भाता है.

Published date india.com Updated: January 4, 2023 10:08 AM IST
Ratna Pathak Shah On Naseeruddin Shah Health Update: Responding Well To Treatment, Will Be Discharged Soon
रत्ना शाह पाठक

Ratna Pathak Shah On Naseeruddin Shah: सिनेमा की जगह के बेहतरीना अभिनेता नसीरुद्दीन शाह कई बार ऐसे बयान दे जाते हैं जो विवादों में घिर जाते हैं औऱ नसीरुद्दीन शाह को कई बार इसका भारी सामना भी करना पड़ा है. ऐसे में अब नसीरुद्दीन शाह की पत्नी रत्ना शाह पाठक ने विवादित मुद्दों पर खुलकर बातें की हैं और साथ ही कहा है कि वो अफने पति नसीरुद्दीन शाह को कई बार गंभीर मुद्दों पर बोलने से रोकती हैं, क्यों कि उन्हें कई सारी चीजों का डर है. बता दें कि रत्ना पाठक के भी कई बार अजीबो गरीब बयान की वजह से ट्रोल होना पड़ चुका है.

हाल ही में नसीरुद्दीन शाह की पत्नी रत्ना पाठक ने अपने पति के बयानों पर अपनी राय रखी है. एक इंटरव्यू के दौरान रत्ना ने बताया कि नसीर को उन्होंने कई बार समझाया है कि सार्वजनिक रूप से अपने विचार न व्यक्त किया करें. इस बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, ‘आज के जमाने में कोई आ कर खड़ा हो जाएगा घर पर हमारे, पत्थर डालने. वैसे भी काम मिलना कितना मुश्किल हो गया है, आजकल काम न मिलने के कितने कारण हैं. इसलिए, यदि संभव हो तो व्यक्ति को समझदार होना चाहिए लेकिन डरना नहीं चाहिए, डर लगता है, लेकिन क्या करें, अगर दुनिया में जो गलत हो रहा है उसे कोई पॉइंट आउट नहीं करेगा, तो वो सुधरेगा कैसे. दुनिया की चीजें कैसे बेहतर होंगी?’ अभिनेत्री ने कहा, ‘हम मूर्ख नहीं हैं, अभी तक तो नैया डूबी नहीं है, आगे देखेंगे क्या होगा’.

रत्ना पाठक फिल्म कच्छ एक्सप्रेस से गुजराती सिनेमा में अपना डेब्यू करने को तैयार हैं. नसीरुद्दीन शाह जल्द ही फइल्म कुत्ते में नजर आएगे. रत्ना पाठक शाह टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी हैं. वह ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में अहम रोल निभा चुकी हैं. इसके अलावा वह ‘जाने तू या जाने ना’, ‘गोलमाल 3’, ‘कपूर एंड संस’ और ‘खूबसूरत’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.