By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Raveena Reached Somnath Jyotirlinga Temple With Her Daughter Raha See Pictures
Raveena Tandon बेटी के संग पहुंची सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, भक्ति में डूबी आईं नजर- देखें तस्वीरें
Raveena At Jyotirlinga Temple With Daughter: रवीना टंडन सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पहुंची हैं और वहां से उन्होंने वीडियो शेयर किया है.
Raveena At Jyotirlinga Temple With Daughter: रवीना टंडन (Raveena Tandon) अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ को लेकर खासी चर्चा में बनी हुई हैं. इसे लेकर एक्ट्रेस खासी एक्साइटेड नजर आ रही हैं और इसी बीच में अब एक्ट्रेस अपनी बेटी राशा थडानी (Rasha Thadani) के साथ एक बार फिर से मंदिर पहुंच गई है. दरअसल इन दिनों रवीना कई सारे मंदिरों के दर्शन कर रही हैं औऱ इससे जुड़ी इनकी तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं. ऐसे में अब रवीना गुजरात के सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर दर्शन करती दिखाई दीं और पूरी तरह से वो भक्ति में लीन नजर आई (Raveena At Somnath Jyotirlinga) ऐसे में अब एक्ट्रेस की पूजा अर्चना की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं.
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पहुंची रवानी और राशा
रवीना टंडन हाल ही में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर गई थीं जहां से उन्होंने अपने वीडियो शेयर किए हैं और इस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनकी बेटी राशा थडानी भी नजर आईं हैं. बता दें कर्मी कॉलिंग बहुत ही जल्द आने वाली है और इसके पहले एक्ट्रेस पूरे भक्ति भाव के संग सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंची और दौरान वो साड़ी में बेहद कमाल की लग रही हैं. वहीं, राशा थडानी ब्राइट पिंक कलर के सलवार शूट में नजर आई.
रवीना ने कहा हर-हर महादेव
रवीना अपनी बेटी के साथ महादे की भक्ति में लीन नजर आई और इस दौरान उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है ‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् | उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् || Har Har Mahadev !’ इन वीडियो में आप देख सकते हैं कि राशा और रवीना दोनों ने मंदिर में पूजा की और साथी ही वहां पर जमकर तस्वीरें भी क्लिक करवाई हैं.
त्रिपुंड तिलक लगाए नजर आई रवीना
रवीना टंडन और राशा थडानी माथे पर त्रिपुंड तिलक लगाए नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान बेहद कमाल की लग रही हैं. इसके साथ ही दोनों शिविंग पर चल चढ़ाती हुई नजर आ रही हैं. वहीं रवीना जल्द ही अपने सीरीज कर्मा कॉलिंग पर बात करेंगी जो अमेरिकन सीरीज रिवेंज पर आधारित है. आपको बता दें ये वेब सीरीज 26 जनवरी को डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. इसके अलावा रवीना वेलकम फ्रेंचाइजी के तीसरे सीक्वल ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी नजर आने वाली हैं.
Also Read:
-
Somnath Jyotirlinga: सोमनाथ मंदिर पर इस मुगल शासक ने मचाया था लूट-खसोट, जानें इस ज्योतिर्लिंग का इतिहास
-
Somnath Jyotirlinga: सोमनाथ मंदिर पर इस मुगल शासक ने मचाया था लूट-खसोट, जानें इस ज्योतिर्लिंग का इतिहास
-
वो एक्ट्रेस जिसने अजय देवगन से ब्रेकअप के बाद की थी आत्महत्या की कोशिश, एक्टर ने कहा था 'वो पैदाइशी झूठी है'
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें