By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Raveena Tandon Accidentally Lip Kiss Co Actor And Want To Brush Know The Whole Story
Raveena Tandon ने जब गलती से इस एक्टर को किया था KISS, हुई थी उल्टी बोलीं 'मैंने ब्रश'
Raveena Tandon उन एक्ट्रेस में एक हैं जिन्होंने भले ही कई सारे इंटीमेट सीन दिए हो लेकिन उन्होंने आज तक पर्दे पर किस नहीं किया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन उन एकटर्स में शुमार हैं जिन्होंने नो किसिंग पॉलिसी को फॉलो किया है और 90 के दौर की सबसे बड़ी एक्ट्रेस में एक रवीना ने आझ तक पर्दे पर कभी किस नहीं किया है. 32 साल के करियर में रवीना टंडन ने कभी भी पर्दे पर किस नहीं किया है. खबरें हैं कि फिलहाल उनकी बेटी राशा भी बॉलीवुड में आने की तैयारी कर रही हैं. ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के आने वाले बॉलीवुड करियर पर बात की है और साथ ही उन्होंने एक किस्सा लोगों के साथ शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया है कि एक बार उनके एक को-एक्टर ने उन्हें गलती से लिप किस कर लिया था. इसके बाद जो हुआ, वो खुद रवीना ने बताया है.
रवीना टंडन ने नो KISS पर कही बात
रवीना टंडन ने हाल में ही लहरें रेट्रो को एक इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि वह हमेशा से ही पर्दे पर किसिंग सीन्स से बचती रही हैं. वह लिपलॉक से लेकर इंटीमेट सीन्स तक को शूट करने में बिल्कुल भी सहज नहीं हो पाती हैं. ऐसे में वह इस तरह के सीन्स करने से कतराती हैं. रवीना टंडन ने अपना एक किस्सा बताते हुए कहा कि एक बार उनके एक को-एक्टर ने उन्हें गलती से लिप किस कर दिया था. ये सीन स्क्रिप्ट का हिस्सा भी नहीं था. इस लिप किस के बाद वह इतना असहज हो गई थीं. हालांकि बाद में उस एक्टर ने लिप किस के लिए रवीना टंडन से माफी भी मांगी थी.
किस करके लग रहा था ब्रश कर लूं
रवीना डंटन ने बताया मेरे एक फिल्म की शूटिंग चल रही थी, विलेन के साथ मेरा रफ हैंडलिंग सीन शूट हो रहा था. ऐसे में गलती से मेरे को-एक्टर ने मुझे लिप किस कर लिया था. एक्टर के होंठ मेरे लिप्स से टच हो गए थे. इसके बाद मैं तुरंत अपने रूम में गई और मुझे उल्टी हो गई. मैं इस सीन के बाद बहुत ज्यादा असहज हो गई थी. रवीना ने कहा ‘मुझे तो ऐसा लग रहा था कि मैं ब्रश कर लूं और कम से कम सौ बार अपना मुंह धो लूं’. गलती से हुए इस किसिंग सीन के बाद आज तक रवीना टंडन ने कभी भी इस तरह के सीन नहीं किए हैं, वह अपने नो किसिंग सीन पॉलिसी पर डटी हुई हैं.
राशा करना चाहे तो कर सकती हैं KISS
इंटरव्यू के दौरान रवीना टंडन ने कहा था कि फिल्मों में किस न करना उनकी अपनी च्वाइस थी, वह ऐसे सीन्स करने में बिल्कुल भी सहज नहीं होती थीं. वहीं अगर बेटी राशा कभी फिल्मों में ऐसा कुछ करना चाहे तो वह कर सकती है. रवीना टंडन ने कहा ‘अगर राशा इंटीमेट सीन या लिप किस करने में सहज है तो वो कर सकती है. लेकिन अगर वह भी अनकंफर्टेबल हुई तो किसी की हिम्मत नहीं कि उसे छू सके.’
Also Read:
-
वो एक्ट्रेस जिसने अजय देवगन से ब्रेकअप के बाद की थी आत्महत्या की कोशिश, एक्टर ने कहा था 'वो पैदाइशी झूठी है'
-
वो एक्ट्रेस जिसने अजय देवगन से ब्रेकअप के बाद की थी आत्महत्या की कोशिश, एक्टर ने कहा था 'वो पैदाइशी झूठी है'
-
90 के दशक में बॉक्स ऑफिस पर राज करती थी ये अभिनेत्री, ब्रेकअप के बाद की थी आत्महत्या की कोशिश...फिर बनी बिना शादी के मां
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें