By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Raveena Tandon Birthday Special Recalls Her Controversial Decision At The Age Of 21
Raveena Tandon Birthday: 21 साल की उम्र में ही मां बन गई थीं रवीना, लोग कहते थे कोई शादी नहीं करेगा
Happy Birthday Raveena Tandon: रवीना टंडन ने 17 की उम्र में फिल्मों में डेब्यू किया और 21 साल की उम्र में वह दो बच्चों की मां बन गईं.
Happy Birthday Raveena Tandon: बॉलीवुड की ‘मस्त-मस्त’ गर्ल यानी कि एक्ट्रेस रवीना टंडन का आज जन्मदिन है. आज 26 अक्टूबर को रवीना अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. रवीना ने काफी छोटी उम्र से फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था. रवीना ने 1991 में सलमान खान के साथ ‘पत्थर के फूल’ से डेब्यू किया था. पहली फिल्म ने ही रवीना के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खोल दिए और धड़ाधड़ ‘मोहरा’, ‘दिलवाले’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘अंदाज अपना अपना’ जैसी कई फिल्मों में नजर आईं. एक तरफ रवीना टंडन का करियर सफलता की बुलंदियों पर था वहीं दूसरी ओर रवीना के मां बनने के फैसले ने हर किसी को हैरान किया. तो आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या था कि रवीना ने करियर के पीक पर मां बनना चुना.
दो बच्चियों को लिया गोद
रवीना टंडन 21 साल की उम्र में ही दो बेटियों की मां बन गईं थीं, जिनका नाम छाया और पूजा है. जब रवीना ने अपनी बड़ी बेटी छाया को गोद लिया था, तब वो 11 साल की थी, वहीं पूजा 8 साल की थीं. रवीना ने छाया और पूजा की पढ़ाई-लिखाई पर भी पूरा ध्यान दिया है. छाया एयर होस्टेस तो पूजा एक इवेंट मैनेजर हैं. बताया जाता है कि छाया और पूजा रवीना की कजिन की बेटियां हैं, जिनका निधन हो गया है. रवीना अपनी दोनों बेटियों की शादी भी करा चुकी हैं.
रवीना ने सुनाई बच्चियों के जन्म की कहानी
रवीना ने गोद ली अपनी बच्चियों की कहानी सुनाते हुए कहा, ‘ये बच्चियां पूजा और छाया मेरे सामने ही पैदा हुईं. ये मेरे कजिन की बेटियां हैं, इनके पैदा होने के बाद उनकी मां का देहांत हो गया जिसका बाद उन नन्हीं बच्चियों को पालने के लिए परिवार के किसी सदस्य को नहीं दिया गया. मैंने अपने कजिन्स से मुलाकात की और उनसे कहा कि इन बच्चियों को वैसे नहीं रखा जा रहा है जैसा होना चाहिए. मैंने उनसे कहा कि मैं उनकी लीगल गार्जियन बनने के लिए तैयार हूं और उनका पूरा ध्यान रख सकती हूं.’
कोई शादी नहीं करेगा
रवीना आगे कहती हैं, ‘उस वक्त लोग मेरे फैसले को लेकर आशंकित थे. कहते थे कि इस बोझ के साथ कोई मुझसे शादी नहीं करना चाहेगा. लेकिन जैसा कि कहते हैं न कि जो होना तय है, वह होकर रहेगा. मैं इससे ज्यादा सौभाग्यशाली नहीं हो सकती थी’. मुझे याद है कि जब मैंने शादी की थी, तब वे दोनों मेरे साथ कार में थीं और मुझे मंडप तक ले गई थीं. अब मुझे उनके साथ चलने का मौका मिला। यह वाकई बहुत खास फीलिंग है’.

2004 में डिस्ट्रीब्यूटर से की थी शादी
रवीना टंडन ने 2004 में फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी की दोनों के दो बच्चे (बेटी रशा और बेटा रणबीर वर्धन) हैं. गोद ली हुई दोनों बेटियों में छाया एयरहोस्टेस और पूजा इवेंट मैनेजर हैं. दोनों की शादी हो चुकी हैं और उनके बच्चे भी हैं.
Also Read:
-
इस एक्ट्रेस ने अजय देवगन से ब्रेकअप के बाद की थी सुसाइड की कोशिश? एक्टर ने कहा- मेंटल...पैदाइशी झूठी
-
इस एक्ट्रेस ने अजय देवगन से ब्रेकअप के बाद की थी सुसाइड की कोशिश? एक्टर ने कहा- मेंटल...पैदाइशी झूठी
-
जब शाहरुख खान के संग ऐसा सीन करते हुए अनकम्फर्टेबल हुईं रवीना टंडन, ठुकरा दी थी सुपरहिट फिल्म...बोली 'वल्गैरिटी थी...'
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें