एक्स बॉयफ्रेंड अक्षय कुमार को रवीना ने कहा अच्छा दोस्त, बोलीं 'उनके बारे में बहुत सोचती हूं'

Raveena Tandon says she is friends with Akshay Kumar: हाल ही में रवीना और अक्षय कुमार को एक अवॉर्ड शो में एक साथ स्पॉट किया गया था.

Updated: May 19, 2023, 4:06 PM IST

Raveena Tandon says she is friends with Akshay Kumar: 90 के दौर में रवीना टंडन और अक्षय कुमार एक सपुरहिट जोड़ी के तौ पर देखी जाती थी और साथ ही दोनों लव रिलेशन में थे, जो कई सालों तक चला था. 90 के दशक में दोनों की लव लाइफ और ब्रेकअप ने खासी चर्चाएं बटोरीं. दोनों का प्यार सगाई तक पहुंच गया था, हालांकि ये रिश्ता वहीं पर जाकर टूट गया. ऐसे में हाल ही में रवीना ने फिर से अपने और अक्षय के रिश्ते पर खुलकर बातें की हैं.

अक्षय के बारे में बहुत सोचती हूं – रवीना

रवीना ने कहा, ‘अजय देवगन और मैंने 6 से 7 फिल्मों में साथ काम किया. वहीं सनी देओल और मैंने एक अच्छा बॉन्ड शेयर किया, उस समय हम एक हिट जोड़ी थे. यहां तक कि अभी हाल ही में हमें एक साथ फिल्म करने का ऑफर भी मिला है. अक्षय और मैं अभी भी दोस्त हैं. हर किसी की लाइफ में एक जर्नी होती है. आपको इसका सम्मान करके आगे बढ़ना चाहिए. मैं उनके बारे में बहुत सोचती हूं. मुझे लगता है कि वो हमारी इंडस्ट्री के सबसे मजबूत पिलर में से एक हैं.’

शिल्पा और मुझे कई चीजें एक साथ बांधती हैं

रवीना ने आगे शिल्पा शेट्टी के बारे में बात करते हुए कहा, ‘ऐसी कई चीजें हैं, जो हमें एक साथ बांधती हैं. ऐसे कई एक्सपीरियंस हैं, जिन्होंने हमें एक साथ बांधा है. शमिता और शिल्पा मेरे पति अनिल थडानी की बहुत अच्छी दोस्त हैं. इस वजह से हम भी एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. हम अपने अच्छे समय और बुरे समय को एक साथ शेयर करते रहते हैं.’

मोहरा के दौरान हम एक हिट जोड़ी थे

इस महीने की शुरुआत में, रवीना ने अक्षय को मुंबई में एक स्टाइल अवार्ड दिया था और दोनों मंच पर गले भी मिले थे, जिसके बाद दोनों का रिश्ता एक बार फिर वर्षों बाद लाइमलाइट में आ गया है. इससे पहले एक इंटरव्यू में, रवीना ने अक्षय के साथ अपनी टूटी हुई सगाई के बारे में बात की थी और उन्होंने कहा, ‘मोहरा के दौरान हम एक हिट जोड़ी थे, और अब भी, जब हम पब्लिकली एक-दूसरे से टकराते हैं, हम मिलते हैं, हम चैट करते हैं. हम सब आगे बढ़ते हैं. कॉलेज में लड़कियां हर हफ्ते अपने बॉयफ्रेंड बदलती रही हैं, लेकिन एक सगाई जो टूट गई है वह अभी भी मेरे सिर पर अटकी हुई है, मुझे नहीं पता क्यों. हर कोई आगे बढ़ता है, लोगों के तलाक होते हैं, वे आगे बढ़ते हैं, क्या बड़ी बात है?’.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.