By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Raveena Tandon Shares Unseen Picture Of Rishi Kapoor Neetu Singh Wedding See Viral Photo
ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में कुछ ऐसी लगती थीं Raveena Tandon, तस्वीरें देखकर हो जाएंगे हैरान
Raveena Tandon Unseen Pictures: रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर दिखाई ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी की अनदेखी तस्वीर.
Raveena Tandon Share Unseen Picture Of Neetu Singh And Rishi Kapoor Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन(Raveena Tandon) इन दिनों कोरोना की जंग में लोगों की मदद कर रही हैं, ऐसे में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक बेहद कमाल की और प्यार भरी फोटो शेयर की है जिसमें वो ऋषि कपूर(Rishi Kapoor) और नीतू सिंह(Neetu Singh) के साथ नजर आ रह रही हैं. इन तस्वीरों में आप रवीना टंडन (Raveena Tandon) को देखकर हैरान हो जाएंगे, क्योंकि उनको पहचानना बेहद मुश्किल हो रहा है.
रवीना (Raveena Tondon) ने अपने सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की थ्रोबैक फोटो शेयर की है और ये इस कपल के शादी के दौरान क्लिक की गई तस्वीरें हैं. इन फोटो में रवीना टंडन (Raveena Tondon) काफी छोटी हैं और कैमरा के तरफ देखकर स्माइल करती हुई नजर आ रही हैं.
रवीना (Raveena Tondon) ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘हीरा मिल गया, लेकिन थोड़ा लेट. जूही बब्बर ये फोटो ढूंढने के लिए शुक्रिया. चिंटू अंकल अपनी ऑटोबायोग्राफी के लिए मुझसे इस तस्वीर के बारे में पूछते रहते थे. पता नहीं कैसे मुझे ये ऑरिजिनल तस्वीर खो गई थी. अब मिल गई है. तो ये मैं हूं जो चिंटू अंकल के साथ उनकी शादी में खड़ी हूं. काश मुझे ये तस्वीर पहले मिल गई होती’.
रवीना टंडन (Raveena Tondon) इन दिनों कोरोना के मरीजों तक ऑक्सिजन सिलेंडर पहुंचाने के लिए खासा सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में उन्होंने कई ऑक्सिजन के ट्रक मुंबई से दिल्ली भिजवाए हैं. वहीं अगर फिल्मी काम की बात करें तो रवीना की अगली फिल्म ‘KGF: Chapter 2’ हैं जिसमें वह साउथ सुपरस्टार यश और संजय दत्त के साथ नजर आएंगी
Also Read:
-
'Momager' के कॉन्सेप्ट पर खरी उतरतीं, लाइमलाइट से दूर, स्टार्स की वो मांएं जो चुपचाप संभालती हैं पूरा ‘साम्राज्य’
-
'बस रात 7 बजे तक ही काम', वक्त के बहुत पक्के थे Rishi Kapoor, एक डायरेक्टर को बीच रास्त में ही कार से उतार दिया, मजेदार है किस्सा
-
'बस रात 7 बजे तक ही काम', वक्त के बहुत पक्के थे Rishi Kapoor, एक डायरेक्टर को बीच रास्त में ही कार से उतार दिया, मजेदार है किस्सा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें