
Shilpi Singh
शिव की नगर बनारस से निकलकर सपनो की दुनिया में आई हूं....शिल्पी सिंह बनारस वो शहर जो अपनी भड़ी,गंगा और कमाल के खाने के लिए जाना जाता है. 2009 में ... और पढ़ें
बॉलीवुड में रवीना टंडन का सफ़र सिर्फ़ चमक-दमक और ग्लैमर से भरा नहीं है, बल्कि उनकी जिंदगी में कई सारे उतार चढ़ाव आए और खासकर उनकी लव स्टोरी ने हर बार उन्हें गहरे जख्म दिए. आपको बता दें रवीना टंडन एक फ़िल्मी परिवार में जन्मी थी और उन्हें हर कुछ विरासत में मिला था, लेकिन उन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई. आइए जानते हैं एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें.
रवीना की ऑफ-स्क्रीन ज़िंदगी अक्सर उनकी फिल्मों जैसी ही रही और उन्होंने अक्षय कुमार के साथ अपने रिश्ते की वजह से जमकर चर्चा बटोरी. इस कपल ने दिल्ली में परिवार के सामने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई थी और कुछ समय में शादी तक होने वाली थी, लेकिन अचानक ही सबकुछ बिखर गया. यहाँ तक कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रवीना ने एक बार आत्महत्या का प्रयास भी किया था, हालांकि इसकी वजह अक्षय नहीं बल्कि एक और स्टार थे.
आपको बता दें अजय और रवीना का नाम जोड़ा गया था और दोनों की नजदीकियां बढ़ गई. ऐसा कहा जाता है कि अजय ने कई सारे लव लेटर एक्ट्रेस को लिखे औऱ दोनों एक दूजे के प्यार में थे. हालांकि दोनों ने कभी मीडिया के सामने या फैंस के सामने इसके बारे में जानकारी नहीं दी. इस रिश्ते में उतार-चढ़ाव तब आए, जब अजय की दिलचस्पी करिश्मा कपूर की ओर बढ़ने लगी. इसके बाद रवीना और अजय के रिश्ते में दरार आए और इसी दौरान उन्होंने सुसाइड की कोशिश की थी.
रना टंडन जब 21 साल की थीं, तो उन्होंने दो बेटियों-पूजा और छवि, को गोद लिया था. रवीना ने जब पूजा और छाया को गोद लिया, तब वो 8 और 11 साल की थीं. रवीना ने 2016 में ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को बताया था कि बेटी छाया और पूजा उनकी बेस्ट फ्रेंड्स हैं. जब रवीना की शादी हुई थी, तो छाया और पूजा ही उनके साथ कार में बैठकर एक्ट्रेस को मंडप तक ले गई थीं. बाद में रवीना ने अनिल थडानी से शादी कर ली और उनके दो बच्चे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.