Raveena Tandon की बेटी के इस ग्लैमरस अवतार के आगे फेल हैं बॉलीवुड हसीनाएं, मां की हैं 'फोटो कॉपी'- VIDEO

Raveena Tandon’s Daughter Rasha Thadani Video: रवीना टंडन की लाडली राशा का स्टाइल और उनका लुक बॉलीवुड हसीनाओं पर भी भारी पड़ता है.

Published date india.com Published: December 8, 2021 4:58 PM IST
Raveena Tandon की बेटी के इस ग्लैमरस अवतार के आगे फेल हैं बॉलीवुड हसीनाएं, मां की हैं 'फोटो कॉपी'- VIDEO
रवीना टंडन की बेटी राशा ठडानी

Raveena Tandon’s Daughter Rasha Thadani Video: नब्बे के दशक की मशहूर अदाकारा रवीना टंडन (Raveena Tandon) अक्सर सुर्ख़ियों में रहती हैं. अपने हुस्न और अपनी अदाकारी से सिनेमा जगत में अपनी खास पहचान बनाने वाली रवीना का शुरूआती फ़िल्मी करियर बेहद शानदार रहा था. उनकी पहली फिल्म ही हिट साबित हुई थी. रवीना अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को बैलेंस रखना जानती हैं. रवीना की बेटी राशा ठडानी (Raveena Tandon Ki Beti Rasha Thadani) भी अब बड़ी हो चुकी हैं. कुछ स्टार किड्स को पर्दे पर देखने के लिए लोग बेताब हैं और इसी फेहरिस्त में रवीना की लाडली राशा का नाम शामिल है. मां की तरह राशा भी अब लाइमलाइट में रहती हैं. राशा (Rasha Thadani Video) अपने ग्लैमरस अंदाज़ से इन दिनों खूब सनसनी मचा रही हैं. उनका स्टाइल और उनका लुक बॉलीवुड हसीनाओं पर भी भारी पड़ता है.

रवीना टंडन की बेटी राशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो लाल रंग का कोर्ट और पैंट पहन बड़े ही खूबसूरत अंदाज में फोटोशूट करवा रही हैं. उनके फैशन और उनके हुस्न को देखकर लोग हैरान हो गए हैं. राशा के अंदाज़ ने हर किसी को उनका दीवाना बना दिया है.

View this post on Instagram

A post shared by Rasha (@rashathadani)

राशा थडानी का यह वीडियो उनके फैन पेज से शेयर किया गया है. लोग इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि राशा अपनी मां रवीना की हमशक्ल लगती हैं और कुछ लोगों का मानना है कि राशा ग्लैमर में मां रवीना को कड़ी टक्कर देती हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Rasha (@rashathadani)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बता दें कि राशा के पिता का नाम अनिल ठडानी है. अनिल और रवीना ने साल 2004 में शादी रचाई थी. राशा के पिता फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी AA Films के मालिक हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.