फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू से पहले ही सुर्खियों में छाईं रीवा शुक्ला, पढ़ें मजेदार TWEETS

रीवा बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियांक के साथ फिल्म 'सब कुशल मंगल' में नजर आएंगी.

Published date india.com Updated: January 30, 2019 5:41 PM IST
फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू से पहले ही सुर्खियों में छाईं रीवा शुक्ला, पढ़ें मजेदार TWEETS

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री स्टार रवि किशन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. रवि किशन की बेटी रीवा शुक्ला जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. रीवा बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियांक के साथ फिल्म सब कुशल मंगल में नजर आएंगी. करण कश्यप की इस फिल्म को लेकर बी-टाउन में अभी से चर्चाएं शुरू हो गई हैं. रवि किशन के फैन और भोजपुरी फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शक भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

वहीं फिल्म इंडस्ट्री में भी इस स्टार किड जोड़ी को लेकर कई तरह की बातें शुरू हो गई हैं. अगर सोशल मीडिया पर नजर डालें तो रीवा और प्रियांक दोनों के लिए ट्विटर पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. रीवा ने बताया, “मैं अमेरिका में थी तब पापा रवि किशन के दोस्त मोईन बेग अंकल का फोन आया और उन्होंने ही खुशखबरी दी.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

रवि किशन ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “रीवा का बचपन मुझे अभिनय करते देखते गुजरा है. वह जन्मजात कलाकार है. ऐसे में इस फील्ड में उसका भविष्य उज्जवल है.” रीवा इससे पहले नसीरूद्दीन शाह के प्ले ग्रुप के साथ एक साल तक अभिनय कर चुकी हैं. रीवा ने अमेरिका के ‘ऐक्टिंग कॉर्प इंस्टीट्यूट से डेढ़ साल तक अभिनय का प्रशिक्षण भी लिया है.

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.