Happy Birthday: रीना रॉय ने शादी के बाद क्यों छोड़ दिया था फिल्मों में काम करना, फूट-फूट कर रोए थे शत्रुघ्न

Happy Birthday Reena Roy: हिंदी सिनेमा की बेहतरी एक्ट्रेस रीना रॉय (Reena Roy) अब फिल्मों से दूर हैं. लेकिन प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही हैं.

Published date india.com Updated: January 7, 2022 1:29 PM IST
reena roy quit from film suddenly after married with pakistani cricketer mohsin khan Shatrughan wept bitterly
reena roy birthday

Happy Birthday Reena Roy: हिंदी सिनेमा की बेहतरीन एक्ट्रेस रीना रॉय (Reena Roy) अब फिल्मों से दूर हैं. लेकिन जब भी पुरानी फिल्मों का जिक्र होता है तो उनका नाम जरूर आता है. रीना रॉय अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल काफी चर्चा में रही हैं. यूं तो उनका नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा के साथ उनके रिश्ते लोगों की जुबान पर थे. रीना रॉय ने अपने करियर में एक से एक फिल्में की लेकिन फिर अचानक दूर हो गईं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रीया रॉय ने खुद इसके पीछे के कारण का खुलासा किया है. शत्रुघ्न सिन्हा के साथ रिलेशनशिप के चर्चों के बाद रीना रॉय ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान (Mohsin Khan) से शादी कर ली. लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन तक चल नहीं पाया. दोनों का तलाक हो गया. उनकी एक बेटी भी है जिसकी परवरिश रीना ने खुद की है.

तलाक के बाद रीना रॉय टूट गई थीं. वे जमकर काम करने लगीं. दिन रात बस काम ही काम. रीना की ये हालत देखकर उनकी मां काफी परेशान थी. अभिनेत्री की मां को लग रहा था कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो कहीं उनकी बेटी सिंगल ही न रह जाए. रीना ने बताया कि एक दिन मां ने पूछा- ऐसा कब तक चलता रहेगा? ये भी बताया कि मैं आज भी बेटी के लिए मोहसीन के टच में हूं. गौरतलब है रीना ने बेटी के लिए अभी तक शादी नहीं की.


बता दें रीना रॉय ने मोहसीन के लिए फिल्में छोड़ दी थी और मोहसीन ने भी अपना क्रिकेटर करियर छोड़ दिया था. रीना तो शादी के बाद मोहसीन के साथ पाकिस्तान में जा बसी थीं.


वहीं शत्रुघ्न सिन्हा के साथ रिलेशनशिप की बात करें तो, साल 2016 जनवरी में प्रकाशित हुई ‘एनिथिंग बट खामोश’ किताब में रीना रॉय और शत्रुघ्न के रिलेशनशिप के बारे में कई बातें लिखी गई है. शत्रुघ्न सिन्हा के जीवन पर आधारित इस किताब की लेखक भारती एस प्रधान ने वह वाकया भी बताया है, जब शत्रुघ्न सिन्हा रीना रॉय की शादी की बात सुनकर बच्चों की तरह फूट-फूटकर रोए थे.

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि रीना से उनका रिश्ता 7 सालों तक चला. शादी के कई सालों बाद तक भी वो रीना राय से मिलते रहे थे. एक पत्रिका के कवर लॉन्च के कार्यक्रम के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि उन्हें उनकी पत्नी पूनम ने दो बार रंगे हाथों पकड़ा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source


शत्रुघ्न ने बताया कि पहली बार पकड़े जाने पर उनकी पत्नी पूनम ने चेतावनी देकर छोड़ दिया था लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आए. जब वो दूसरी बार अपनी पत्नी को धोखा देते पकड़े गए, तो उनकी पत्नी ने उन्हें अपने बच्चों के बारे में सोचने को कहा. इसके बाद वो बिल्कुल बदल गए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.