By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Reena Roy Took Help From Sadhu Saint For Daughter Custody Say This About Ex Husband Mohsin Khan
रीना रॉय ने पति मोहिसन पर लगाए आरोप, कहा 'बेटी को जबरदस्ती लंदन ले गए थे'
Reena Roy On Husband Mohsin Khan: रीना रॉय ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया है कि उन्होंने अपने पति मोहसिन खान से तलाक क्यों लिया था
Reena Roy On Husband Mohsin Khan: 70 और 80 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रीना रॉय (Reena Roy) एक जमाने की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक रही हैं. रीना ने इस इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं, लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं. 66 साल की एक्ट्रेस का एक इंटरव्यू मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में बताया है. रीना रॉय ने एक इंटरव्यू में कहा है कि पति मोहसिन खान से तलाक के बाद उन्हें अपनी बेटी की कस्टडी पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी.
टाइम्स ऑफ इंडिया संग बातचीत में रीना रॉय ने कहा कि उन्होंने बेटी को पाने के लिए हर कोशिश की. साधु- संतों के पास गईं, जिससे उन्हें अपनी बेटी की कस्टडी मिल जाए. मोहसिन और रीना ने अपनी बेटी का नाम जन्नत रखा था, लेकिन जब रीना रॉय को उनकी कस्टडी मिल गई तो उन्होंने उसका नाम बदलकर सनम रख दिया. रीना रॉय का कहना है कि उनकी बेटी उनकी पहली प्रायॉरिटी हैं. रीना ने कहा, “मेरे पास बेटी की जिम्मेदारी है. उसकी पढ़ाई पूरी हो चुकी है. बतौर सिंगल मदर, आपको अपने बच्चे पर पहले ध्यान देना होता है. यह फुल टाइम जॉब है.’
रीना रॉय ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए मोहसिन से अपने रिश्ते के बारे में बात की उन्होंने कहा ‘मोहसिन चाहते थे कि मैं उनके साथ लंदन शिफ्ट हो जाऊं और वहीं पर ब्रिटिश नागरिकता ले लूं, लेकिन मैं इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं थी. मोहसिन को लगा कि मैं अपनी बेटी को देखने के लिए परेशान हो जाऊंगी और लंदन चली जाऊंगी क्योंकि वो बेटी को लेकर पहले ही वहां जा चुके थे. हालांकि उनकी ये तरकीब काम नहीं आई, मैंने बेटी की कस्टडी के लिए अपना सब कुछ लगा दिया और अंत में जीत मेरी ही हुई’.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें