Republic Day 2021 Patriotic Films: 'तेजस' से 'भुज' तक, आने वाले दिनों में देशभक्ति की इन फिल्मों से गूंज उठेगा बॉक्स ऑफिस

Republic Day 2021 Patriotic Films: बॉलीवुड अक्सर देशभक्ति फिल्मों को लेकर चर्चा में रहता है. ऐसे में अजय देवगन से लेकर कंगना तक, आने वाले दिनों में ये सितारे लेकर आ रहे हैं देशभक्ति की लाजवाब फिल्में.

Published date india.com Published: January 26, 2021 8:00 AM IST
Republic Day 2021 Patriotic Films: 'तेजस' से 'भुज' तक, आने वाले दिनों में देशभक्ति की इन फिल्मों से गूंज उठेगा बॉक्स ऑफिस

Republic Day 2021 Patriotic Films: 26 जनवरी (26 January) यानि की गणतंत्र दिवस (Republic Day) की धूम कल पूरे भारत में दिखाई देगी. आम से लेकर खास तक, गणतंत्र दिवस (Republic Day) को सभी लोग अलग-अलग अंदाज में मनाते हैं. इस दिन हर कोई देशभक्ति के सराबोर में डूबे होते हैं. ऐसे में बॉलीवुड भी देशभक्ति (Patriotism) को दिखाने में हमेशा आगे रहता है. भले ही कोरोना की वजह से कई सारी फिल्में ना आ रही हों लेकिन आने वाले दिनों में बहुत सारी देशभक्ति (Patriotism) के उपर बनी फिल्में पर्दे पर धमाका करने वाली हैं. 26 (26 January) जनवरी के इस खास मौके पर आज हम आपको देश देशभक्ति (Patriotism) पर बन रही औऱ बन चुकी फिल्मों के बारे में बताएंगे.

1. भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया Bhuj: The Pride of India
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया (Bhuj:The Pride of India) में अजय देवगन (Ajay Devgan) आने वाले दिनों में फिर से सेना की वर्दी में दिखाई देंगे. बता दें कि भुज द प्राइड ऑफ इंडिया ((Bhuj:The Pride of India)) सच्‍ची घटना पर आधारित एक फिल्‍‍म है, जिसकी कहानी 1971 के भारत-पाकिस्‍तान युद्ध पर बेस्‍ड है. अजय देवगन (Ajay Devgan) ने फिल्म में स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक का किरदार निभाया है, ऐसे में जब ये फिल्म पर्दे पर आएगी तो जाहिर है कि तहलका तो मचेगा है.

2. सरदार उधम सिंह (Sardar Udham Singh)
महान क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह (Sardar Udham Singh) की जिंदगी पर ये फिल्म आधारि है और इसमें विक्की कौशल (Vicky Kausal) मुख्य भुमिका में दिखाई देंगे. सरदार उधम सिंह को पिछले साल ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया.

3. तेजस (Tejas)
अभिनेत्री कंगना रनौत (kangna Ranaut) पहली बार किसी वर्दी में नजर आएंगी. इस फिल्म को लेकर अभी तक कुछ खास काम शुरु नहीं हुआ है ना ही तेजस (Tejas) की रिलीज डेट को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है. इस फिल्म में कंगना रनोत ( (kangna Ranaut) एक महिला पायलेट की भूमिका में दिखाई देंगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

4. अटैक (Attack) 


देशभक्ति की भावना से पूर्ण फिल्म अटैक (Attack) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. इस फिल्म में जॉन अब्राहम (John Abraham),रकुल प्रित सिंह ( Rakul Preet Singh) और जैकलीन फर्नांडिस ( Jacqueline Fernandez) नजर आने वाली है. फिल्म अटैक का निर्देशन लक्ष्य राज आनंद कर रहे हैं

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.