सुशांत की मौत के बाद टूटी थीं रिया चक्रवर्ती, उस दौर को याद करके 'घर में मंदिर की जगह दोस्तों की तस्वीरें होनी चाहिए...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं और एक बार फिर से उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से शेयर किए हैं.

Published date india.com Published: January 11, 2026 1:45 PM IST
सुशांत की मौत के बाद टूटी थीं रिया चक्रवर्ती, उस दौर को याद करके 'घर में मंदिर की जगह दोस्तों की तस्वीरें होनी चाहिए...'

Rhea Chakraborty Recall Difficult Time: साल 2020 अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के लिए एक मुश्किल दौर था. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स से जुड़े होने के आरोप में उन्हें एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया था और उनके परिवार ने उन पर उकसाने, चोरी और वित्तीय धोखाधड़ी समेत कई आरोप लगाए थे. हालांकि, 2025 में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया. इस चुनौतीपूर्ण दौर में रिया की करीबी सहेलियों, जिनमें फरहान अख्तर की पत्नी और अभिनेत्री शिबानी दांडेकर सबसे प्रमुख थीं ने उनका साथ दिया और खुलकर उनका समर्थन किया था.

अगर वो रोएगी तो मैं भी रोऊंगी

हाल ही में, रिया ने अपने पॉडकास्ट ‘चैप्टर 2’ के सीज़न फिनाले का एक प्रमोशनल क्लिप शेयर किया, जिसमें वह शिबानी और उन दोस्तों के साथ बैठी हैं जिन्होंने उस मुश्किल दौर में उनका साथ दिया था. क्लिप की शुरुआत में शिबानी की बहन अनुषा दांडेकर फूट-फूटकर रोती नज़र आती हैं और रिया भी भावुक होकर उन्हें दिलासा देती हैं और वह कहती हैं, ‘अगर वो रोएगी तो मैं भी रोऊंगी’.

घर में मंदिर नहीं, बल्कि इन महिलाओं की तस्वीर की जरूरत है

रिया भावुक होकर बोल पड़ीं, ‘साल 2020 मेरे जीवन का एक कठिन दौर था. जैसा कि मेरे पिताजी कहते हैं, अगर ये महिलाएं न होतीं, तो हम कभी जीवित न रह पाते. अब हमें घर में मंदिर की नहीं, बल्कि इन महिलाओं की तस्वीर की जरूरत है. रिया की एक और करीबी दोस्त, फैशन स्टाइलिस्ट अनीशा जैन ने स्वीकार किया ‘2020 बहुत मुश्किल भरा साल था और हमने वही किया जो हमें करना था. मुझे नहीं पता कि वह साहस कहां से आया.’

28 दिनों तक जेल में रहना पड़ा

रिया की दोस्त समीक्षा शेट्टी ने भी एक चौंकाने वाले पल को याद किया जब रिया ने एक बार उनसे पास एक कमाल के सजेशन लेकर आई थी. वह एक दिन मेरे पास आई और बोली, ‘हमें यह एक काम करना है’ और मैंने सोचा कि वह अपने नाखून बनवाना चाहती है, लेकिन उसने कहा, ‘चलो अपने अंडे फ्रीज करवा लेते हैं. रिया चक्रवर्ती को 2020 में गिरफ्तारी के बाद 28 दिनों तक जेल में रहना पड़ा और बाद में बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी. तब से, वह रियलिटी शो एमटीवी रोडिज़ में नज़र आ चुकी हैं और उन्होंने अपना कपड़ों का ब्रांड चैप्टर 2 भी शुरू किया है, साथ ही इसी नाम से अपना पॉडकास्ट भी लॉन्च किया है. फिलहाल रिया ने अपने पॉडकास्ट का सिर्फ ट्रेलर जारी किया है. गौरतलब है कि 14 जून साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से पूरे देश में हलचल मच गई थी. एक्टर की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए गए थे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.