By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Rhea Chakraborty Or Sushmita Sen Who Is The Biggest Gold Digger The Actress Revealed By Sharing The Video
रिया चक्रवर्ती या सुष्मिता सेन! कौन है सबसे बड़ा गोल्ड डिगर? एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करके किया खुलासा
Rhea Chakraborty Chat Show: एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर अपने नए चैट शो 'चैप्टर 2' का टीजर शेयर की हैं जिसमें वो शो की पहली गेस्ट के साथ नजर आ रही हैं.
Rhea Chakraborty Upcoming Chat Show Chapter 2: प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपने अपकमिंग चैट शो ‘चैप्टर 2’ का नया टीजर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. उनके इस शो की पहली गेस्ट के रूप में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन नजर आएंगी. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए टीजर में दोनों एक्ट्रेस अपनी सही परवरिश से लेकर गोल्ड डिगर कहे जाने तक के सफर के बारे में बातचीत करती दिखाई दे रही हैं. इसी बीच दोनों ने सबसे बड़े गोल्ड डिगर के बारे में भी बातें की. शो के टीजर को शेयर करते हुए रिया चक्रवर्ती ने कैप्शन में भी कुछ बातें लिखी हैं.
रिया चक्रवर्ती का वीडियो कैप्शन
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग शो ‘चैप्टर 2’ का टीजर शेयर की है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मैं कल ही 32 साल की हुई हूं और ये जर्नी कैसी रही ये पिछले 4 साल बदलाव, विकास और खुद का एक ऐसा वर्जन बनने के बारे में रहा है, जिसके बारे में मैं आखिरकार अच्छा महसूस कर रही हूं. जश्न मनाने के लिए, हम कुछ विशेष शुरुआत कर रहे हैं एक ऐसे अविश्वसनीय व्यक्ति को इन्वाइट कर रहे हैं. जिन्होंने जीवन में होना खुद का #चैप्टर 2 अपनाया है और शुरुआत करने लिए अविश्वसनीय से बेहतर कौन हो सकता है.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं बचपन से ही उन्हें देखती रही हूं और मैं अब भी इस बात से आश्चर्यचकित हूं कि वो कैसे जीवन को चुनौती देती रहती हैं और उसमें जीतती हैं इस कैप्शन के साथ एक्ट्रेस ने कुछ इमोजी भी शेयर की हैं.
सबसे बड़ा होल्ड डिगर कौन?
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में रिया चक्रवर्ती ने सुष्मिता सेन से कहती हैं कि उन्हें भी उनकी तरह ‘गोल्ड डिगर’ कहा गया है. दरअसल इस वीडियो में रिया चक्रवर्ती सुष्मिता सेन से कहती हैं, ‘क्या तुम्हें पता है कि इस कमरे में सबसे बड़ा गोल्ड डिगर कौन है?. मैं, मैं हूं सबसे बड़ी गोल्ड डिगर और दोनों एक दूसरे से हाथ मिलते हैं. आपको बता दें कि सुष्मिता सेन को ‘गोल्ड डिगर’ कहकर तब ट्रोल किया गया था जब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ललित मोदी ने उनके रोमांस का खुलासा किया था. हालांकि एक्ट्रेस ने उनके साथ डेटिंग को लेकर कभी भी कोई बात नहीं की. वहीं, रिया चक्रवर्ती को उनके बॉयफ्रेंड दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने उनकी मौत का दोषी ठहराया था एक्टर के मौत के बाद रिया को गोल्ड डिगर कहा गया था और उनके खिलाफ जांच भी की गई थी. जिसमें एक्ट्रेस को कई हफ्ते के लिए जेल जाना पड़ा था.
Also Read:
-
लंबी हाइट बड़ी थी रोड़ा! कैमरे के सामने स्प्लिट्स करके शूट करती थी ये एक्ट्रेस, बोलीं-दीपिका-कृति- सुष्मिता को मुझे थैंक्यू कहना चाहिए
-
लंबी हाइट बड़ी थी रोड़ा! कैमरे के सामने स्प्लिट्स करके शूट करती थी ये एक्ट्रेस, बोलीं-दीपिका-कृति- सुष्मिता को मुझे थैंक्यू कहना चाहिए
-
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का तूफान, KGF 2 को पीछे छोड़ 1400 करोड़ के करीब कलेक्शन
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें