Rhea Chakraborty Breaks Silence On Sushant Singh Death: सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए कई साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी उनका परिवार औऱ उनके फैंस सच की तलाश कर रहे हैं. इसी बीच में सुशांत की मौत के दौरान विवादों में घिरी रही रिया चक्रवर्ती अपना नया पॉडकास्ट ‘चैप्टर 2′ लॉन्च कर रही हैं, जो उनके करियर में एक नया अध्याय शुरू करेगा. इस दौरान वो गेस्ट बुलाकर बातचीत करेंगे और साथ हीअपनी जिंदगी के किस्से भी सुनाएंगी. बता दें सुशांत की मौत के बाद रिया पर कई सारे आरोप लगे थे, अभिनेत्री को नशीली दवाओं से संबंधित मामले में कथित संलिप्तता के कारण गिरफ्तार किया गया था, उन्हें 2020 में जमानत दे दी गई थी और उसके बाद, अभिनेत्री जीवन में आगे बढ़ने की पूरी कोशिश कर रही हैं. ऐसे में रिया ने अपना पॉडकास्ट लॉन्च किया और अपने जीवन के काले दिनों और उतार-चढ़ाव के बारे में बात की है.
रिया के पॉडकास्ट चैप्टर 2 में सुष्मिता सेन पहली मेहमान बनकर आई हैं और इस दौरान रिया ने कहा कि वह अपनी लाइफ में एक फेज के दौरान बहुत कुछ झेल चुकी हैं और जबकि हर कोई इसके बारे में जानने का दिखावा करता है, वास्तव में वे नहीं जानते हैं. इसके साथ ही बातचीत के दौरान रिया ने कहा कि वो काफी कुछ करने के बाद खुद को महसूस कर रही हैं औऱ यह उनके लिए एक तरह से पुनर्जन्म जैसा है, जिसे वह उन सभी के साथ मनाना चाहती हैं जो उनके साथ बने रहे.
इस दौरान रिया ने बातचीत में कहा कि लोगों को लगता है कि मैं ना फिल्में कर रही हूं ना हूं कोई काम तो पैसे केसे कमा रही हूं. इस पर रिया ने बताया कि वो मोटिवेशनल स्पीकिंग के जरिए ही वह पैसा कमाती हैं. साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि लोग उनसे नहीं बल्कि उनके व्यक्तित्व से नफरत करते थे. इस बारे में बताते हुए, रिया ने शेयर किया कि उन्होंने एक ऐसी छवि बनाई थी, जिससे सभी को परेशानी थी क्योंकि उन्होंने इसकी अलग-अलग तरीके से व्याख्या की थी.
बातचीत में आगे बढ़ते हुए, रिया चक्रवर्ती ने मजाक में कहा कि उनके पास जिम, एयरपोर्ट और बाकी जगहों पर जाने की महाशक्ति है और उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें ‘चुड़ैल’ का टैग दिया था और उन पर ‘काला जादू’ करने का भी आरोप लगाया था. रिया ने कहा, ‘मैं अक्सर मजाक करती हूं कि मेरे पास एक बड़ी महाशक्ति है. आधे लोग सोचेंगे, ‘इसने कुछ किया है, ये चुड़ैल है, काला जादू करती है’ और दूसरे आधे लोग सोचेंगे कि वह एक मजबूत लड़की है जिसने इसका मुकाबला किया, उसमें साहस था.’ वे महान हैं, जो मुझसे नफरत करते हैं, वे भी ठीक हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.