Rhea Chakraborty and Aamir Khan On Sushant singh Rajput: रिया चक्रवर्ती ने इस बार अपने पॉडकास्ट चैपटर 2 में आमिर खान से लम्बी बातचीत की , इसमें उन्होंने बताया की सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद उनके साथ क्या हुआ. रिया ने बताया की उस घटना के बाद वो लम्बे समय तक डिप्रेशन में थी जिससे अब वो बाहर आ चुकी है. रिया का कहना था की उन्होंने ये पॉडकास्ट इसलिए शुरू किया क्योंकि उन्होंने मीडिया को कुछ इंटरव्यू दिया पर उनका अनुभव सही नहीं रहा था. ऐसे में अब आमिर खान ने सुशांती की मौत और उनकी जिंदगी पर खुलकर कुछ बातें कही हैं.
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के 4 साल बाद रिया ने पॉडकास्ट चैपटर 2 के साथ अपने लाइफ का भी नया चैपटर शुरू किया है. इस पॉडकास्ट के हालिया एपिसोड में रिया के साथ आमिर खान थे, उन्होंने हौसला बढ़ाया और उनके हिम्मत की तारीफ़ भी की है. इस पर बात करते हुए आमिर ने कहा ‘जो आपके साथ हुआ मै उसे ट्रेजेडी कहूंगा. आपने उस घटना के बाद जिस तरीके से अपनी जिंदगी बदली, धैर्य और ताकत दिखाया. आपने हिम्मत नहीं हारी हम सब इससे बहोत कुछ सिख सकते है और अब आप अपना दूसरा चैप्टर भी शुरु कर रही है’. रिया की बात पर आमिर ने कहा, ‘आज भी लोग आपको गलत नजर से देखते हैं, क्योंकि उनको गलत बताया गया है. मुझे उम्मीद है कि धीरे-धीरे उन्हें भी आपकी सच्चाई समझ आए.’
आगे रिया ने आमिर को धन्यवाद कहते हुए कहा है, मेरी इस हीलिंग जर्नी में आप एक बेहतरीन शख्सियत रहे हैं, जिन्हें मैंने जाना है. आपने मुझे एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई थी, जो आपने खुद प्रोड्यूस की थी. मैं बहुत गुस्से में रहा करती थी, जब ये सब हुआ था मेरे लाइफ में. मैं सोचती थी कि ये ड्रामा मेरे साथ ही क्यों हो रहा है. फिर एक दिन आपने मुझसे कहा कि बैठो और ये डॉक्यूमेंट्री देखो, उसका नाम रूबरू रोशनी है. वो डॉक्यूमेंट्री फिल्म लोगों को माफ करने के बारे में है. तुरंत तो नहीं, लेकिन बाद में मुझे एहसास हो गया कि खुद को और सबको माफ कर देना चाहिए.
आमिर की बात सुनकर जवाब में रिया ने कहा, ये पॉडकास्ट शुरू करने का मेरा एक कारण ये भी रहा. उस हादसे के बाद मैंने कई बार इंटरव्यू देने की कोशिश की थी, लेकिन मुझे ठीक नहीं लगा. हाल ही में मैं एक बड़े पॉडकास्टर के पॉडकास्ट में गई थी, उन्होंने मुझे आश्वासन दिया था कि आओ और दोस्तों की तरह बात करो. मैं आपको जर्नलिस्ट की तरह ट्रीट नहीं करूंगा, मैं पॉडकास्टर हूं. लेकिन उसने मेरे साथ उससे भी बदतर काम किया, तो मैंने वो पॉडकास्ट रिलीज ही नहीं होने दिया. कम से कम मुझे पता है कि ट्रेडिशनल मीडिया किस तरह करेगी, तो मैं अपने गार्ड्स लेकर जाऊंगी. उस दिन मैंने फैसला किया कि मुझे एक सेफ स्पेस बनाना है, जहां मुझे लोगों से बात करनी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.