Rhea Kapoor Wedding: आज शादी के बंधन में बंधेंगी अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर, जानें किसके संग लेंगी सात फेरे

Rhea Kapoor To Tie Knot With Karan Boolani: सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं.

Updated: August 14, 2021, 10:51 AM IST

Rhea Kapoor To Tie Knot With Boyfriend Karan Boolani Today: बॉलीवुड में आज एक और शहनाई बजने वाली है. दरअसल अनिल कपूर (Anil Kapoor) की छोटी बेटी और मशूहर निर्देशक रिया कपूर (Rhea Kapoor) आज अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं.

खबरों के मुताबिक रिया (Rhea Kapoor) और करण आज सात फेरे लेने के लिए तैयार है और रिया अपने जुहू स्थित अपने बंगले में शादी करने वाली हैं और ये शादी बेहद सादे तरीके से की जाएगी. कहा जा रहा है कि रिया कपूर की शादी में परिवार और करीबी दोस्तों को ही शामिल किया जा रहा है. वैसे रिया और करण एक लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे.

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)


ऐसे में हर किसी को दोनों की शादी का भी इंतजार था. बता दें कि करण बूलानी एक निर्देशक हैं. करण ने फेमस फिल्म ‘आयशा’ और ‘वेकअप सिड’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है. वैसे रिया कपूर न सिर्फ प्रोड्यूसर हैं बल्कि बहन सोनम के साथ वह रेसन नाम का फैशन ब्रैंड भी चलाती हैं. रिया फिल्में से दूर होकर भी एक फेमस चेहरा हैं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.