जब Rishi Kapoor ने Ranbir के एक टाइम पर 4 लड़कियों को डेट करने का किया खुलासा, कहा 'घर में दिखती हैं लड़कियां'

Rishi Kapoor On Ranbir Kapoor Dating Life: साल 2013 में एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर की डेटिंग लाइफ पर बात की थी.

Published date india.com Updated: May 1, 2024 9:09 AM IST
जब Rishi Kapoor ने Ranbir के एक टाइम पर 4 लड़कियों को डेट करने का किया खुलासा, कहा 'घर में दिखती हैं लड़कियां'

Rishi Kapoor On Ranbir Kapoor Dating Life: ऋषि कपूर की कल पुण्यतिथी और फैंस उन्हें याद कर रहे थे, कोरोना के दौरान एक्टर ने जब दुनिया को अलविदा कहा तो हर कोई हैरान रह गया था. हालांकि वो सालों से कैंसर से जूझ रहे थे, लेकिन ऐसा लगा था कि वो ठीक होकर वापस आ चुके हैं, लेकिन अचानक ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. वहीं ऋषि उन एक्टरों में से एक हैं जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानें जाते हैं और उन्होंने एक बार अपने ही बेटे यानि की रणबीर कपूर की’प्लेबॉय’ इमेज के बारे में बात की थी और स्वीकार किया था कि रणबीर एक ही समय में चार लड़कियों को डेट कर रहे . तो आइए जानते हैं कूपर साहब ने क्या कुछ कहा था.

रणबीर की कैसानोवा इमेज पर बोले थे ऋषि

ये बात साल 2013 की जब ‘फिल्मफेयर’ के साथ ऋषि कपूर ने एक इंटरव्यू दिया था और इस दौरान उन्होंने अपने ही बेटे को लेकर जो कुछ कहा थआ वो हैरान करने वाला था. ऋषि कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर की डेटिंग लाइफ और एक से ज्यादा लड़कियों के साथ रिश्ते में होने की अफवाहों के बारे में खुलकर बात की थी. एक्टर ने कहा था ‘यह मीडिया द्वारा दी गई एक छवि है, वह उस तरह का नहीं है. हो भी क्यों न? वह सफल है कोई भी लड़की उनके साथ डेट पर जाना चाहेगी. अभी नहीं करेगा तो कब मेरी उमर में आकर करेगा’.

एक समय में 4 लड़कियों को कर रहे थे डेट

2013 में जब फिल्मफेयर इंटरव्यू के दौरान ऋषि कपूर से उनके बेटे की ‘प्ले ब्वॉय’ इमेज के बारे में पूछा गया, तो एक्टर ने कहा कि ‘जिस उम्र में लोग अपना हमसफर ढूंढने निकलते हैं, उस उम्र में वह एक समय पर चार लड़कियों को डेट कर रहा था. वह हर किसी को देख रहा था, क्योंकि मैंने अपने घर में A,B,C और D देखीं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन चारों को ही एक-दूसरे के बारे में पता था. ये सिर्फ मुझे और स्टाफ को पता था, मैं अब भी घर का बॉस हूं, तो मेरे कानों में हर बात आती है’.

अफेयर पर ऋषि कपूर ने दी थी सफाई

पहले दो ऋषि कपूर ने बेटे पर ये सारे आरोप लगा दिए और बता दिया कि वो कई तरह के रिश्ते में हैं, लेकिन एक बार अनुपमा चोपड़ा संग बातचीत करते हुए ऋषि कपूर ने अपने इसी बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि ‘मेरे कहने का मतलब यह नहीं था कि वह एक समय में चार लड़कियों को डेट कर रहा है. घर पर बहुत सारी लड़कियां आती हैं, वे ड्रेस डिजाइनर, स्टाइलिस्ट, हेयर ड्रेसर या हेल्पर हो सकती हैं… इसलिए, मैं यही कहना चाहता था, लेकिन इसका गलत मतलब निकाला गया और आप यह कहने लगे कि A, B को नहीं जानता, B, C को नहीं जानता… मुझे यह पसंद नहीं आया. अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा नहीं देना चाहिए, यही वह बात है जो मैं उस तरीके से कहना चाहता था’.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.