जब Ranbir Kapoor पर चिल्ला उठे थे ऋषि कपूर, इस फिल्म को लेकर कहा था 'अरे मत बनाओ फ्लॉप होगी'

When Rishi Kapoor Angry On Ranbir: फिल्म निर्माता अनंत महादेवन ने हाल ही में ऋषि कपूर को बेबाक अंदाज को याद किया है

Published date india.com Updated: November 9, 2024 12:09 PM IST
जब Ranbir Kapoor पर चिल्ला उठे थे ऋषि कपूर, इस फिल्म को लेकर कहा था 'अरे मत बनाओ फ्लॉप होगी'

When Rishi Kapoor Angry On Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म रामायण को लेकर खासे चर्चा में बने हुई हैं औऱ हाल ही में फिल्म का एक पोस्टर सामने आया है जिसमें पता चला है कि ये फिल्म आने वाले समय में दो भागों में आएगी. बता दें इस फिल्म की शूटिंग चल रही है, ऐसे में हाल ही में फिल्म निर्माता अनंत महादेवन ने हाली ह में ऋषि कपूर और उनके बेटे रणबीर कपूर से जुड़ा एक किस्सा बताया है जिसमें दिवंगत एक्टर अपने बेटे से खासे नाराज हो गए थे.

रणबीर के टैलेंट को लेकर बिल्कुल भी श्योर नहीं थे ऋषि

सिद्धार्थ कनन के संग हाल ही में फिल्म निर्माता अनंत महादेवन ने एक इंटरव्यू में खुलासा है कि कैसे बॉलीवुड के दिवगंत एक्टर ऋषि कपूर के बारे में बता की है और बताया कि कैसे वो इतने बेबाक थे कि वो अपने बेटे पर भी गुस्सा हो जाते थे. फिल्ममेकर ने इस किस्से को याद करते हुए बताया कि ‘दिवगंत एक्टर एक बेहद ही ईमानदार व्यक्ति थे और साथ ही बेहद बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है. हालांकि ऋषि कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर के टैलेंट को लेकर बिल्कुल भी श्योर नहीं थे, वो एक ईमानदार इंसान थे. इसलिए हर बात को बेबाकी से दूसरे के सामने रखते थे.’

ऋषि ने मेकर को कहा ये फिल्म मता बनाओ

इसके साथ ही फिल्ममेकर ने ये भी बताया कि ‘मैं यहां उस निर्माता और फिल्म का नाम नहीं लूंगा लेकिन एक बार ऋषि कपूर ने अपने बेटे की एक फिल्म बनने से रोकना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने मेकर्स से बात भी की थी और उन्होंने उन मेकर्स से कहा था कि ये फिल्म नहीं चलेगी, फ्लॉप होगी और इसे बनाने का कोई फायदा नहीं है.’

One-Night Stand कर चुके हैं रणवीर सिंह सहित ये बॉलीवुड स्टार्स, नाम कर देगा हैरान 8

रणबीर और ऋषि की रिश्ता कैसा था

ये तो जगजाहिर है कि ऋषि और रणबीर का रिश्ता कुछ खास नहीं था और दोनों के बीच की दरार लोगों को मीडिया के सामने भी देखने को मिलती थी. एक बार जब दोनों मीडिया के सामने आए थे को दिवंगत एक्टर ने कहा था कि लोग एक दूसरे से घर पर मिलते हैं लेकिन हम अलग रहते हैं इसलिए हम अवॉर्ड शो में मिलते हैं. वहीं रणबीर ने कहा था कि वो पिता के सामन नजरे नहीं उठा पाते थे, क्योंकि वो हमेशा उनसे ड़रते थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.