Rj Mahvash Takes Indirect Comment On Palaash Muchhal After Postponed Wedding With Smriti Mandhana Said Aware Me Before Suhaagraat
'सुहागरात मनाने से पहले बता देना'...RJ महवश ने पलाश मुच्छल पर साधा निशाना? शादी के दिन धोखा देने वाले लड़कों को खदेड़ा
इंडियन क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी पोस्टपोन होने को लेकर लोग अपने-अपने व्यूज़ दे रहे हैं. कुछ लोग पलाश पर, स्मृति को धोखा देने का भी आरोप लगा रहे हैं. इसी बीच आरजे महवश ने ऐसे लड़कों पर निशाना साधा है जो चीट करते हैं.
RJ Mahvash takes indirect comment on palaash muchhal after postponed wedding with smriti mandhana said aware me before suhaagraat
भारतीय क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना और बॉलीवुड म्यूजिक कम्पोज़र पलाश मुच्छल की शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषयबनी हुई है. ये शादी 23 नवंबर को होने वाली थी लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया. कारण बताया गया कि स्मृति के पिता की तबियत अचानक खराब हो गई जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती भी करवाना पड़ा. लेकिन जबसे पलाश की किसी लड़की से चैट ऑनलाइन लीक हुई है लोगों अटकलें लगा रहे हैं कि स्मृति को शादी से पहले पलाश के धोखे की खबर हो गई थी इस वजह से ये शादी पोस्टपोन नहीं हुई बल्कि टूट गई. हालांकि परिवार वालों की तरह से इसकी कोई आधारिक पुष्टि नहीं हुई है.
इन्हीं अटकलों के बीच अब आरजे महवश ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बिना किसी का नाम लिए ऐसे लड़कों पर निशाना साधा है. जो पहले किसी लड़की से शादी का वादा करते हैं और फिर उसे धोखा देते हैं. हालांकि लोग ऐसा अनुमान लगा रहे हैं कि ये कटाक्ष उन्होंने पलाश मुच्छल पर किया है. बता दें, महवश अपने मजाकिया अंदाज कि लिए मशहूर हैं.
आरजे महवश ने क्या कहा?
इस वीडियो में महवश मजाक करते हुए कह रही हैं कि ‘मर्द भी ना बड़ा ही प्यारी चीज होती है, जब पूछो तो सिंगल ही होता है… देखो भाई, मैं सच और झूठ नहीं जानती, लेकिन मैं अपने शादी के वक्त ना एक हफ्ता पहले ही अपना दूल्हा इंटरनेट पर लॉन्च कर दूंगी.
अगर वो सुहागरात मना रहा होगा
महवश कहती है कि अगर मेरा दूल्हा जिसके भी डीएम में सुहागरात मना रहा होगा ना बस तुम उसका स्क्रीनशॉट पब्लिक कर देना, वरना मुझे भेज दो, मैं उसे पब्लिक कर दूंगी. इस बात की बिल्कुल चिंता मत करना कि शादी टूटेगी. मैं बस शांति से जाना चाहती हूं. मैं अब किसी के लिए ये कह ही नहीं सकती ये बंदा तो ऐसा कुछ कर ही नहीं सकता. कोई भी कुछ भी कर सकता है. प्लीज़ मुझे इन सबका वीडियो बनाकर जरूर भेज देना. सुहागरात से पहले तक भी बता दोगे तो चलेगा. बस बता देना. लोग इस वीडियो को पलाश मुच्छल से जोड़कर देख रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.