रोहित शेट्टी ने 'Golmaal 5' पर फैन्स को दिया बड़ा अपडेट, बोले- पॉसिबल ही नहीं....

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने गोलमाल 5 के पांचवें पार्ट को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है.

Published date india.com Updated: July 24, 2024 1:00 PM IST
Rohit Shetty gave a big update to fans on Golmaal 5 said it is in pipeline
Rohit Shetty gave a big update to fans on Golmaal 5 said it is in pipeline

रोहित शेट्टी बॉलीवुड में एक्शन मूवीज़ डायरेक्ट करने के लिए मशहूर हैं. फिलहाल वह ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. कुछ वक्त पहले फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी लीक हुई थीं जिन्हें देखकर फैंस का एक एक्साइटमेंट लेवल और बढ़ गया था. लेकिन अब उन्होंने अपनी एक और फ्रेंचाइजी फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में सभी की पसंदीदा फिल्म ‘गोलमाल’ के पांचवें सीक्वल के बारे में बताया है कि गोलमाल 5 आएगा या नहीं. रोहित शेट्टी से अक्सर पूछा जाता है कि ‘गोलमाल 5’ आएगी या नहीं? और इसके पांचवें पार्ट की चर्चा तब शुरू हुई जब 2018 में सिंबा के गाने ‘आंख मारे’ ने ‘गोलमाल’ सीरीज की पांचवीं फिल्म की ओर इशारा किया.

अब डायरेक्टर ने फैन्स को बताया है कि ‘गोलमाल 5’ पाइपलाइन में है. ‘पिंकविला’ को दिए इंटरव्यू में रोहित शेट्टी से पूछा गया कि क्या वह ‘गोलमाल 5’ से जुड़ा कोई अपडेट दे सकते हैं? तो उन्होंने कहा कि अभी आने वाली फिल्म पर काम चल रहा है. इसमें समय लगेगा.

रोहित शेट्टी ने ‘गोलमाल 5’ पर क्या कहा?

रोहित शेट्टी ने कहा, ‘अभी भी वक्त है. गोलमाल सीरीज तो बनती रहेगी. ऐसा तो हो ही नहीं सकता कि फिल्म न बने. लेकिन इसमें समय लगेगा.’ रोहित शेट्टी ने अपने करियर में जो यूनिवर्स बनाया है, उसके बारे में उन्होंने कहा कि यह उनके दिल के बहुत करीब है. ‘मुझे इस पर बहुत गर्व है. चाहे वह गोलमाल सीरीज़ हो या कॉप यूनिवर्स’.

रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म

रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल’ साल 2006 में रिलीज हुई थी और इसके बाद इसके तीन और पार्ट रिलीज हुए. अब फैंस को पांचवें पार्ट का इंतजार है. फिलहाल उनकी आने वाली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ दिवाली पर रिलीज होगी। वहीं 27 जुलाई से वह टीवी पर भी नजर आएंगे क्योंकि ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ शुरू होने जा रहा है, जिसकी शूटिंग रोमानिया में की गई है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.