Rohman Shawl ने बताया कैसा है उनका और सुष्मिता सेन का रिश्ता? कहा 'एक परिवार की तरह हैं'

Rohman Shawl On Sushmita Sen: सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का ब्रेकअप हो गया है लेकिन एक्टर आज भी उन्हें और उनकी बेटियों को अपना परिवार मानते हैं.

Published date india.com Updated: December 9, 2024 1:22 PM IST
Rohman Shawl ने बताया कैसा है उनका और सुष्मिता सेन का रिश्ता? कहा 'एक परिवार की तरह हैं'

Rohman Shawl On Sushmita Sen: अभिनेत्री सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल को लेकर कई तरह के सवाल उठते रहते हैं, हालांकि अब इस कपल का ब्रेकअप हो गया है लेकिन कई मौके पर रोहमन ने सुष्मिता का साथ दिया है और वो कई इवेंट में उनके साथ नजर आते हैं. ऐसे में लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ये दोनों किस तरह का रिश्ता शेयर करते हैं. ऐसे में अब हाल ही में अपने और सुष्मिता के रिश्ते पर खुलकर बात की है औऱ बताया है कि आखिर दोनों अलग होकर भी साथ कैसे हैं.

लोग क्या बोलते हैं फर्क नहीं पड़ता है- रोहमन

रोहमन शॉल ने हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस के स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में अपने और सुष्मिता सेन के रिलेशनशिप और ब्रेकअप पर खुलकर बात की है. रोहमन कहते हैं कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं इससे उन्हें आज तक कोई फर्क नहीं पड़ा है. बता दे सुष्मिता सेन ने खुद को सिंगल कहा था जिसके बाद से रोहमन को काफी ट्रोल किया गया था. इसके बारे में वह कहते हैं कि वह खुशनसीब हूं कि लोग मेरे बारे में क्या बात कहते हैं और सोचते हैं इससे मुझे कभी कोई फर्क नहीं पड़ा है’.

हम सब एक परिवार की तरह हैं

रोहमन शॉल ने इंडियन एक्सप्रेस के स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में इसके बारे में आगे बात करते हुए कहा कि ‘सुष्मिता सेन की दोनों बेटियां रेने और अलिशा के साथ में काफी अच्छा बॉड शेयर करता हूं. इस बारे में बात करते उन्होंने कहा ‘मैंने हमेशा कहा है कि हम सब एक परिवार की तरह है हम भले ही साथ में ना रहते हो या फिर महीना बात ना करते हो लेकिन जब भी उन्हें मेरी जरूरत पड़ेगी मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा इसके बारे में कोई और सवाल ही नहीं है’.’

परिणीति चोपड़ा से खेतों में मिलते थे AAP नेता राघव चड्ढा, 5 मिनट में लिया था शादी का फैसला 9

इस फिल्म में नजर आए हैं रोहमन

रोहमन आगे कहते हैं ‘जो मुझे प्रभावित करता है, वह यह है कि मैं खुद के बारे में क्या सोचता हूं और मैं जो कर रहा हूं, उस पर कितना गर्व महसूस करता हूं. अगर कोई यह नहीं समझता, तो यह उनकी समस्या है, इसका जिम्मा मुझ पर नहीं है.’ रोहमन शॉल हाल ही में फिल्म ‘आमरण’ में नजर आए हैं. इस फिल्म में उनके साथ शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी हैं. फिल्म ‘आमरण’ के साथ रोहमन ने तमिल फिल्मों में डेब्यू किया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.