By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Rohman Shawl Picking Up Sushmita Sen Bag And Closing The Door For Actress Video Viral
Video: सुष्मिता सेन के लिए एक्स बॉयफ्रेंड ने कभी उठाया बैग तो कभी बंद किया दरवाजा, फैंस बोले वाह
Sushmita Sen Rohman Shawl Viral Video: सुष्मिता सेन और उनके खास दोस्त और एक्स रोहमन शॉल फिर से एक साथ स्पॉट हुए हैं.
Sushmita Sen Rohman Shawl Viral Video: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इन दिनों अपने स्वास्थ को लेकर चर्चा में बनी हुई है और हाल ही में खबर आई है कि उन्हें हार्ट अटैक आर्य 3 के सेट पर हुआ था. ऐसे में अब एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वोअपने कथित बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ दिखाई दे रही हैं. सुष्मिता सेन इस वीडियो में अपनी छोटी बेटी के साथ नजर आ रही हैं और अब वीडियो आते ही फैंस ने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया है. तो आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी.
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन ने साथ में की शॉपिंग
सुष्मिता सेन का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसकी वजह से एक्ट्रेस काफी चर्चा में है. सुष्मिता सेन इस वीडियो अपने कथित बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ दिखाई दे रही हैं. रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. सुष्मिता सेन इस वीडियो में एक शॉप से निकलती हुई नजर आ रही है जिसमें उनकी छोटी बेटी भी नजर आ रही हैं. सुष्मिता जब बाहर आ रही थी तो उस दौरान रोहमन ने हाथो में शॉपिग का बैग उठाया था और इसके बाद जब एक्ट्रेस कार में बैठने के लिए जाती है, तब भी रोहमन शॉल दरवाजा उनका कार का दरवाजा बंद करते हुए नजर आ रहे हैं.
@viralbhayani
रोहमन शॉल को फैंस बुला रहे हैं बॉडीगॉर्ड
विरय भियानी ने जो वीडियो शेयर किया है उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है. जहां कुछ लोग उनके और ललित के रिश्ते के बारे में पूछ रहें हैं तो कई लोग रोहमन शॉल को किसी ने बॉडीगॉर्ड बताया तो किसी ने कहा ‘पहले ये फिर बीच में ललित मोदी औऱ फिर से अब ये आखिर चक्कर क्या है इन लोगों का’. हालांकि इस दौरान एक और चीज कैमरे में कैद हुई और वो थी सुष्मिता के कार से एक छोटी से बोतल गिर जाती है, जिसकी वजह से एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है.
कचरा फेंकने पर किया गया ट्रोल
दरअसल सुष्मिता सेन जब अपनी कार में बैठ रह थी उस दौरान एक छोटी से प्लास्टिक पानी की बोतल कार से गिर जाती है या फेंक दी जाती है ये कहना मुश्किल है. शायद इस पर रोहमन और सुष्मिता का ध्यान नहीं जाता है, मगर ये उनके फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को देख लोगों ने खूब ताने कसने शुरू कर दिए. एक ने तो ये तक कह दिया कि ‘आप किस तरह की मिस यूनिवर्स रही हो, जो सफाई को लेकर देश को सही मैसेज तक नहीं दे पा रही हो. रोड़ पर इस तरह बोतल फेंकना आपको शोभा देता है क्या?’ एक ने सवाल किया कि ‘क्या ये बोतल सुष्मिता ने गाड़ी से फेंकी है?’
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें