RRR की नई रिलीज डेट हुई आउट, अब अक्षय से नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' से होगा क्लैश

Bhul Bhulaiyya 2 And RRR Clash On Box Office: एस एस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म RRR का इंतज़ार काफी समय से किया जा रहा है और अब इसकी नई डेट सामने आ गई है और अब ये फिल्म कार्तिक आर्यन के सीधी टक्कर लेगी.

Published date india.com Published: February 1, 2022 11:52 AM IST
bhul bhulaiyya 2 and RRR Clash
bhul bhulaiyya 2 and RRR Clash

Bhul Bhulaiyya 2 And RRR Clash On Box Office: देश में बढ़ते कोरोनावायरस की वजह से अपनी रिलीज से पोस्टपोन हुई एस एस राजामौली (S.S. Rajamouli) की बहुप्रतीक्षित फिल्म आरआरआर (RRR) की नई रिलीज डेट सामने आ गई है. फिल्म के मेकर्स ने रिलीज डेट के बारे में आधिकारिक बयान जारी कर फिल्म की फाइनल रिलीज डेट का एलान कर दिया है. जूनियर एनटीआर (JR.NTR) रामचरण (Ramcharan) स्टारर यह फिल्म 25 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ये फिल्म जनवरी के पहले हफ्ते में रिलीज किया जाना था लेकिन कोरोना की तीसरी लहर की वजह से इसे टाल दिया गया था. फिल्म को जिस स्केल पर बनाया गया है उसे ओटीटी पर एंजॉय नहीं किया जा सकता. (RRR Release Date 25 March) ऐसे में फिल्म के लिए सही वक्त का इंतजार किया गया औरअब मेकर्स ने आरआरआर की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. हालांकि जहां इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के चेहरे पर खुशी वापस लौट गई है. वहीं दूसरी तरफ अब कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है. दरअसल RRR (RRR Release Date) अब 25 मार्च को रिलीज़ हो रही है और कार्तिक आर्यन, तबू (Tabu) कियारा आडवाणी (Kiara Advani) स्टारर भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) के साथ क्लैश हो रही है.

भूल भुलैया 2 और RRR का महाक्लैश

भूल भुलैया 2 को टीसीरीज प्रोड्यूस कर रही है और इसके पहले भाग में कोई औऱ नहीं बल्कि अक्षय कुमार थे. ऐसे में अब देखना होगा कि आखिर RRR के साथ क्या ये फिल्म पंगा लेगी. अब देखना है कि इस रिलीज़ डेट का एलान होने के बाद क्या भुल भुलैया 2 की रिलीज़ डेट आगे बढ़ाई जाती है या फिर कार्तिक आर्यन अपने करियर के पहले बड़े क्लैश का सामना करने जा रहे हैं. गौरतलब है कि एस एस राजामौली की फिल्म इससे पहले अक्षय कुमार की बच्चन पांडे के साथ रिलीज़ हो रही थी और 18 मार्च को होली के मौके पर दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने जा रही थीं, लेकिन अब अक्षय को नहीं बल्कि कार्तिक को इसका सामना करना पड़ेगा.

साउथ फिल्म से रहे हैं  परेशान

बता दें कि हाल ही में खबरें आई थी कि कार्तिक आर्यन अल्लू अर्जुन की फिल्म अला वैकुंठपुरामूलू की हिंदी डबिंग रिलीज़ होने से परेशान थे. कार्तिक इस फिल्म का हिंदी रीमेक शहज़ादा की शूटिंग शुरू कर चुके हैं और अगर ये फिल्म हिंदी में रिलीज़ होती तो इससे कार्तिक आर्यन की फिल्म को काफी नुकसान होता, अब RRR से क्लैश का सामना करना भी कार्तिक के लिए आसान नहीं होगा. बाहुबली‘ फेम राजामौली की इस फिल्म से सभी को काफी उम्मीदे हैं। यही वजह है कि फिल्म के नॉर्थ इंडियन राइट्स 140 करोड़ में बिके हैं. फिल्म की कहानी दो स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित है. बता दें कि ‘आरआरआर‘ को हिन्दी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.