Jyotika Dilaik Rajat Sharma Wedding Photos: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) की बहन ज्योतिका दिलैक शादी के बंधन में बंध गई हैं. ज्योतिका दिलैक और रजत शर्मा ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया शेयर कीहै, जो जमकर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों ने लोगों का दिल जीत लिया है. शादी के जोड़े में दूल्हा-दुल्हन दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. बता दें कि रुबीना की बहन ज्योतिका एक वीडियो क्रिएटर हैं और वह अपने ट्रैवल व्लॉग्स और कई तरह के स्पेशल कंटेंट को लेकर इंटरनेट की दुनिया में पॉपुलर हैं। साथ ही ज्योतिका के पति रजत शर्मा भी वीडियो क्रिएटर हैं और दोनों को ही ट्रैवलिंग का शौक है, जिसके कारण दोनों में पहले दोस्ती फिर प्यार हुआ और अब दोनों ने सात जन्मों तक साथ रहने का वादा ले लिया है.
ज्योतिका दिलैक ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रजत शर्मा संग शादी रचाई है, जिसमें परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए. शादी के बाद कपल के फोटोज सोशल मीडिया पर छा गए हैं. कपल की शादी के फोटो लोगों का दिल जीत रहे हैं। साथ ही सभी न्यूली वेड कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं. इस तस्वीर में रजत अपनी दुल्हनिया में खोए नजर आए. ज्योतिका और रतज ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है. बता दें कि ज्योतिका दिलैक और रजत शर्मा की शादी हिमाचली रीति-रिवाजों से हुई. दोनों ने शिमला की खूबसूरत वादियों के बीच फेरे लिये.
बता दें कि 9 मार्च को शिमला के एक होटल में रुबीना दिलैक की बहन ज्योतिका दिलैक ने अपने बॉयफ्रेंड रजत से शादी कर ली है. ज्योतिका दिलैक शादी के दिन लाल रंग के जोड़े में सजीं थी. ज्योतिका ने ट्रेडिशनल ज्वेलरी से अपना दुल्हन वाला लुक कंप्लीट किया था. ज्योतिका के लुक की बात करें तो उन्होंने शादी के लिए लाल लहंगा चुना. लाल और गोल्डन कलर के इस लहंगे में रुबीना की बहन बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने अपने लुक को हैवी मांग टीका, गोल्ड कुंदन हैवी नेकपीस और पहाड़ी नथ के साथ पूरा किया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.