‘Rudra The Edge Of Darkness’ Review: अजय देवगन ‘रुद्र’ बनकर क्रिमिनल्स को दिखाएंगे रौद्र रूप, जानें कैसी है वेब सीरीज

‘Rudra The Edge Of Darkness’ Review: अजय देवगन ने आखिरकार ओटीटी पर अपना डेब्यू कर दिया है, उनकी साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस’ रिलीज हो चुकी है.

Published date india.com Updated: March 4, 2022 12:11 PM IST
ajay devgn starrer rudra the edge of darkness trailer will release today
ajay devgn starrer rudra the edge of darkness trailer

डायरेक्ट : राजेश मापुस्कर

कास्ट : अजय देवगन, अतुल कुलकर्णी, राशि खन्ना

जेनर :क्राइम थ्रिलर

भाषा : हिंदी

कहां देखें: डिज्नी प्लस हॉटस्टार

रेटिंग –  5 में से 3 स्टार

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

‘Rudra The Edge of Darkness’ Review: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) ने आखिरकार ओटीटी (Ajay Devgn OTT debut) पर अपना डेब्यू कर दिया है, उनकी साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस’ (Rudra: The Edge of Darkness) रिलीज हो चुकी है जो ब्रिटिश टीवी शो ‘लूथर’ पर आधारित है. इसमें अजय देवगन के साथ साथ ईशा देओल (Esha Deol) और राशी खन्ना (Raashi Khanna) भी अहम भूमिका में हैं. ये सीरिज डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर रिलीज हो चुकी है और अगर आप भी वीकेंड पर इसे देखने का प्लान कर रहे हैं तो आप पहले हमारा ये रिव्यू पढ़ लें. बता दें कि ‘रूद्र’ में छः एपिसोड हैं और इनमें पांच अलग-अलग क्राइम स्टोरीज़ हैं.

अजय देवगन ने डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज रुद्रा से अपना डेब्यू कर लिया है और ये सीरीज एक्शन से भरपूर है जिसमें अजय देवगन (Ajay Devgan) एक बार फिर सुपर कॉप के रोल में दिखाई देंगे. डीसीपी रूद्र वीर सिंह बने अजय क्राइम को मिटाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. लेकिन अपने इन्हीं तेवरों के चलते वो निजी जिंदगी में किस तरह से जूझते हैं वो देखना दिलचस्प होगा. ब्रिटिश सीरीज ‘लूथर’ के ऑफिशियल हिंदी रीमेक ‘रूद्र’ में छः एपिसोड हैं और इनमें पांच अलग-अलग क्राइम स्टोरीज़ हैं. जहां पहली चार सीधे मर्डर से जुड़ी हैं, वहीं पांचवी एक लूट से जुड़ी है जो आख़िरकार बदलती मर्डर में ही है. चारों मर्डर स्टोरीज़ में एक न एक वीयर्ड एलिमेंट है. लेकिन सबसे पहले ये शो जहां से शुरू होता है, यानी जहां जय देवगन की डार्कनेस से हमें पहला इंट्रो करवाया जाता है, उसपर शो दोबारा नहीं लौटता.

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)


शो के पहले तीन एपिसोड थोड़े लम्बे लगते हैं और इनका सस्पेंस हल करने में शो के राइटरर्स- ईशान त्रिवेदी, हुसैन दलाल और अब्बास दलाल ने जैसे जल्दी दिखा दी,चौथे एपिसोड तक आप सब्र करते हैं तो आपको थोड़ा मजा आएगा. आप सिर्फ अजय देवगन को देखने के लिए भी ये सीरीज देख सकते हैं, पूरी सीरीज का दारोमदार उन्हीं के कंधों पर नजर आता है. अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, मिलिंद गुनाजी और आशीष विद्यार्थी जब जब स्क्रीन पर आए हैं, इसके अलावा सीरीज की सिनेमेटोग्राफी और विजुअल कमाल के हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.