By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Sacred Games Surveen Chawla Shared A Post On Instagram Related To Her Pregnancy
Sacred Games एक्ट्रेस सुरवीन चावला हैं प्रेग्नेंट, इंस्टाग्राम पर दिए संकेत
सुरवीन ने कहा कि वह प्रेग्नेंट हैं और अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने कुछ माह पहले अपने शादीशुदा होने की खबर से सबको चौंका दिया था और उन्होंने अब एक और खुलासा किया है. सुरवीन ने कहा कि वह प्रेग्नेंट हैं और अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रही हैं. अपनी प्रेग्नेंट होने का खुलासा करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, “जीवन में जब जो घटना होता है, वह तब घटित होता है.”
सुरवीन ने लिखा, ”अब यह इस पल में हो रहा है. हमारे खुशहाल जीवन में अब और भी खुशियां आने वाली हैं.” सुरवीन ने कहा, “हां, अब चमत्कार होने वाला है. इस चमत्कार को जीवन कहते हैं. मेरे अंदर नया जीवन पल रहा है.” इस संदेश के साथ सुरवीन ने अपने पति और बिजनेसमैन अक्षय ठक्कर के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की है.
सुरवीन चावला ने अपने कैरियर की शुरूआत धारावाहिक कहीं तो होगा से की. इसके बाद उन्होनें ने कसक का किरदार निभाया धारावाहिक कसौटी जिंदगी की में, सुरवीन कज्जल में भी मुख्य भूमिका में नज़र आईं. रियलिटी डांस शो एक खिलाड़ी एक हसीना में वह क्रिकेट खिलाडी श्रीसंत के साथ जोड़ी में थी, सुरवीन ने सोनी टीवी के कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स की मेजबानी भी की है.
सुरवीन ने कई पंजाबी फ़िल्मों में भी काम किया है और वह नेटफ्लिक्स वेब सीरिज सैक्रेड गेम्स में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आई थीं.
(इनपुट एजेंसी से भी)
Also Read:
-
इस एक्ट्रेस ने की थी टीवी से शुरुआत, कास्टिंग काउच के डर से छोड़ना चाहती थी इंडस्ट्री...छिपा कर रखी शादी, OTT सीरीज से मिली शोहरत..., वो हैं...
-
इस एक्ट्रेस ने की थी टीवी से शुरुआत, कास्टिंग काउच के डर से छोड़ना चाहती थी इंडस्ट्री...छिपा कर रखी शादी, OTT सीरीज से मिली शोहरत..., वो हैं...
-
Criminal Justice 4 की 'अंजू नागपाल' के साथ Kissing Video Leak होने से पहले हुआ था ये हादसा, डायरेक्टर ने कहा था- पहले जांघ दिखाओ फिर एक ने तो..
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें