साहब बीवी और गैंगस्टर 3 रिलीज, दमदार एक्शन के अलावा इन 5 वजहों से देखें

लंबे समय बाद संजय दत्त फिर से खलनायक की भूमिका में नजर आ रहे हैं.

Published date india.com Updated: July 27, 2018 12:23 PM IST
साहब बीवी और गैंगस्टर 3 रिलीज, दमदार एक्शन के अलावा इन 5 वजहों से देखें

संजय दत्त, माही गिल और जिम्मी शेरगिल स्टारर ‘साहब बीवी और गैंगस्टर 3’ शुक्रवार को रिलीज हो गई. लंबे समय बाद संजय दत्त फिर से खलनायक की भूमिका में नजर आ रहे हैं. अगर आप भी इस वीकेंड कुछ तूफानी करने का सोच रहे हैं तो इस फिल्म को देखने का प्लान कर सकते हैं. फिल्म को ट्रेलर देखने के बाद से ही संजू बाबा के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दमदार डायलॉग और एक्शन के अलावा इस फिल्म में कापी कुछ है जिके कारण आप इसे देख सकते हैं.

संजय दत्त का कमबैक
संजय दत्त कापी समय बाद फिर से खलनायक की भूमिका में नजर आ रहे हैं. खलनायक जैसी फिल्म में निगेटिव किरदार को लोगों ने कापी पसंद किया था. अब 2018 में उनके फैंस संजय दत्त से उम्मीद लगा रहे हैं कि वैसा ही कुछ जलवा देखने को मिलेगा. संजय दत्त इस रोल में बेहद कमाल के लग रहे हैं. लंबे समय बाद संजय दत्त को गैंगस्टर का किरदार निभाते देखा जाएगा.

एक्शन से भरपूर
अगर आपको फिल्मों में एक्शन पसंद है तो ये फिल्म आपके लिए है. धड़ाधड़ चलती गोलियां और एक्शन से भरपूर सीन आपके वीकेंड को शानदार बनाने के लिए काफी हैं. फिल्म के एक सीन में संजय दत्त बंदूक हाथ में लिए और कंधे पर गोलियों की बेल्ट लिए दिखते हैं. फिल्म का ये सीन संजय दत्त के शुरुआती समय की फिल्मों की याद दिलाता है.

नई स्टारकास्ट
साहेब बीवी और गैंगस्टर के पहले पार्ट में जिम्मी शेरगिल, रणदीप हुड्डा और माही गिल थे. दूसरे पार्ट से जिम्मी-माही के अलावा इरफान खान और सोहा अली खान जुड़े थे. अब तीसरे पार्ट में जिम्मी-माही के साथ संजय दत्त और चित्रांगदा सिंह नजर आएंगे. संजय दत्त के जुड़ने से फिल्म में कई गुना ज्यादा थ्रिलर और ड्रामा देखने को मिलेगा. इस नए स्टार्स की बॉन्डिंग कमाल लग रही है.

लता मंगेशकर का हिट सॉन्ग
अगर आप क्लासिक गानों के शौकीन है तो इस फिल्म में आपको मनोज कुमार और साधना की वो कौन थी का गाना लग जा गले का रीक्रिएटिड वर्जन सुनने को मिलेगा. इस गाने को ओरिजिनल रूप से लता मंगेशकर ने गाया था. नए वर्जन में चित्रांगदा सिंह और माही गिल नजर आ रही हैं.

रोमांस का तड़का
वैसे तो माही गिल ने अभय देओल स्टारर देव डी में भी बोल्ड सीन दिए हैं लेकिन इस फिल्म में बोल्ड सीन सहजता के साथ फिल्माए गए हैं. अगर आप माही और चित्रांगदा सिंह के फैन हैं तो आप ये मूवी देख सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.