By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Saheb Biwi Aur Gangster 3 Releasing Date Final Sanjay Dutt Look Reveled In Film
'Saheb Biwi Aur Gangster 3' की रिलीज डेट हुई फाइनल, सामने आया फिल्म में संजय दत्त का लुक
पोस्टर में संजय एक बंदूक पकड़े कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त जल्द ही ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में नजर आएंगे. संजय ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर बताया कि ये फिल्म 27 जुलाई 2018 को रिलीज होगी. इन दिनों संजय दत्त और जिम्मी शेरगिल इस फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे हैं.
संजय ने फिल्म में अपना लुक दिखाते हुए पोस्टर जारी किया है और लिखा है, ‘तिग्मांशु धूलिया निर्देशित साहेब बीवी और गैंगस्टर-3 सिनेमाघरों में 27 जुलाई 2018 को रिलीज होगी. संजय ने फिल्म की एक तस्वीर को भी साझा किया जिसमें वह एक बंदूक पकड़े कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं.
#SahebBiwiAurGangster3 to hit the screens on 27th July, 2018. Mark the date!
Produced by @rahulmittra13, Directed by @dirtigmanshu and Presented by @rajuchadhawave pic.twitter.com/9OvD9QxaLB
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) February 14, 2018
फिल्म में संजय के साथ मुख्य भूमिका निभा रहे जिम्मी शेरगिल ने भी फिल्म को लेकर ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में जिम्मी ने फिल्म की रिलीज डेट बताते हुए संजय दत्त, चित्रांगदा सिंह, माही गिल और फिल्म के डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया को धन्यवाद किया है.
#SahebBiwiAurGangster3 release date 27th July 2018 @dirtigmanshu @duttsanjay @IChitrangda @rahulmitra13 #mahigill 🙏😊😘 pic.twitter.com/AHqOcg4UwL
— Jimmy sheirgill (@jimmysheirgill) February 14, 2018
वहीं, तिग्मांशु धूलिया ने इस फिल्म को मजेदार और रोचक बताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3 एक नई शरारत’ 27 जुलाई को रिलीज होगी. ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3’ में अभिनेत्री नफीसा अली, संजय की मां के किरदार में नजर आएंगी.
यह भी पढ़ें – संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग खत्म, राजकुमार हिरानी ने शेयर की तस्वीरें
Also Read:
-
संजय दत्त ने कूल दिखने और लड़कियों को इंप्रेस करने लिए लिए शुरू किया था ड्रग्स, चरसी कहकर बुलाते थे लोग और फिर…
-
संजय दत्त ने कूल दिखने और लड़कियों को इंप्रेस करने लिए लिए शुरू किया था ड्रग्स, चरसी कहकर बुलाते थे लोग और फिर…
-
इन बॉलीवुड हीरो के हमशक्ल हॉलीवुड में दिखे, ऋतिक ही नहीं जितेंद्र व देवानंद तक सबको देखो
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें