Sahil Khan got his second wife converted to Islam users got angry said shame on you
एक्टर साहिल खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि उनकी दूसरी पत्नी मिलेना (मिलिना एलेक्जेंड्रा) ने धर्म परिवर्तन कर लिया है. मिलेना ने इस्लाम कबूल कर लिया है. साहिल खान ने साल 2024 में यूरोप में मिलेना से शादी की थी और अब कुछ महीनों बाद ही उन्होंने अपनी पत्नी का धर्म परिवर्तन करवा लिया. इसको लेकर यूजर्स ने एक्टर को बुरी तरह खरी-खोटी सुनाई है और उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि साहिल खान ने अपनी पत्नी पर धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया. साहिल की दूसरी पत्नी मिलेना यूरोप के बेलारूस की रहने वाली हैं.
मिलेना के धर्म परिवर्तन की घोषणा करते हुए साहिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि मेरी पत्नी मिलेना एलेक्जेंड्रा ने इस्लाम अपनाने का फैसला किया है. इस खूबसूरत सफर के लिए अल्हम्दुलिल्लाह! अल्लाह हमें माफ करे और हमारी दुआओं को कबूल करे.’
यूजर्स ने साहिल को लताड़ा- क्या प्यार के लिए इस्लाम अपनाना जरूरी है?
साहिल खान की इस पोस्ट को देखकर जहां कुछ लोगों ने उन्हें बधाई दी, वहीं कई यूजर्स ने एक्टर को बुरी तरह खरी-खोटी सुनाई. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘अगर वह आपसे इतना प्यार करती है तो उसका इस्लाम धर्म अपनाना क्यों जरूरी है? अगर आप उससे सच्चा प्यार करते तो क्या आप ईसाई धर्म नहीं अपनाते? बिना पढ़ाई और रिसर्च के इस्लाम अपनाने का क्या फायदा? और सिर्फ इस्लाम ही नहीं, सिर्फ शादी के लिए कोई भी धर्म अपनाने का क्या मतलब है, अगर आप दोनों के बीच मजबूत रिश्ता है? बहरहाल, मैं साहिल भाई को खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए शुभकामनाएं देता हूं.
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्या शादी के बाद धर्म बदलना जरूरी है?’ एक और कमेंट है, ‘अगर आप उससे सच में प्यार करते हैं, तो आप क्यों चाहते हैं कि वह अपना धर्म बदले? उसे वैसे ही स्वीकार करें जैसी वह है.’ साहिल की पोस्ट पर इसी तरह के कई कमेंट हैं. साहिल ने गले में क्रॉस पहना हुआ था और इसके लिए भी यूजर्स ने उनकी आलोचना की. यूजर्स ने कहा कि अगर वह मुस्लिम है तो दूसरे धर्म का प्रतीक चिन्ह क्यों पहना हुआ है?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.