Video : Saif Ali Khan और Karan Johar नहीं समझ पाए इस हिंदी शब्द का अर्थ, Sharmila Tagore ने पीट लिया अपना माथा

Koffee With Karan : सोशल मीडिया पर अब 'कॉफी विद करण' का ये क्लिप जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स सैफ अली खान और करण जौहर को ट्रोल कर रहे हैं.

Published date india.com Published: December 29, 2023 11:56 PM IST
Video : Saif Ali Khan और Karan Johar नहीं समझ पाए इस हिंदी शब्द का अर्थ, Sharmila Tagore ने पीट लिया अपना माथा

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्ट्रीमिंग चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) के लेटेस्ट एपिसोड में अपनी मां और दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) के साथ दिखाई दिए. करण जौहर के शो में बॉलीवुड मां-बेटे की जोड़ी ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई किस्से शेयर किए. सैफ अली खान ने अपनी पूर्व पत्नी और एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ अपने सेपरेशन पर खुलकर बात की. वहीं दूसरी ओर शर्मिला टैगोर ने बताया कि सैफ-अमृता के तलाक के बाद सारा अली खान और इब्राहिम अली खान भी पति मंसूर अली खान पटौदी को गहरा सदमा पहुंचा था. सोशल मीडिया पर अब शो का एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें करण जौहर के एक सवाल पर शर्मिला टैगोर ने ‘पुत्र मोह’ कहा. उनके बगल में बैठे सैफ इस शब्द का मतलब नहीं समझ सके.

समझाते-समझाते हार गईं शर्मिला

सैफ ने हैरान होते हुए शर्मिला से इंग्लिश पूछा, ‘पुत्र मोह!!! मोह… बंगाली?’. इस पर शर्मिला कहती हैं, ‘आप हिंदी एक्टर हैं?’ शर्मिला अपने बेटे सैफ और करण (Karan Johar) को इस शब्द का मतलब समझाने की कोशिश करती हैं, लेकिन दोनों ‘मोह’ का अर्थ कुछ और ही निकालते हैं. बाद में शर्मिला ने हारकर अपना माथा पीट लिया. हालांकि बाद में उन्होंने बताया कि पुत्र का मतलब बेटा और मोह का मतलब अटैचमेंट (लगाव) होता. सोशल मीडिया पर अब ‘कॉफी विद करण’ का ये क्लिप जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स सैफ अली खान और करण जौहर को ट्रोल कर रहे हैं. एक वीडियो के कैप्शन में लिखा है, शायद इसी वजह से बॉलीवुड में स्टार किड्स फेल हो रहे हैं.

मुश्किल वक्त में मां ने दिया साथ

शो में सैफ अली खान ने एक्स वाइफ अमृता से तलाक के बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे उनकी मां हमेशा उनका साथ देती थी. सैफ अली खान ने कहा, ‘दुर्भाग्य से मैंने 20 साल की उम्र में शादी का फैसला किया, चीजें बदल जाती हैं, लेकिन वह मुझे सपोर्ट देती थी. वह मेरे लिए अद्भुत थी और वह मेरे दो बच्चों की मां है. मेरे उसके साथ अच्छे संबंध हैं और अब सब सम्मानजनक है. यह बहुत बुरा होता है, जब ये चीजें काम नहीं करतीं.’ करण जौहर ने पूछा, ‘उस समय मुझे लगता है कि आपकी मां ने आपका भरपूर समर्थन किया था.’ उस पर रिएक्श देते हुए सैफ ने कहा, ‘आप जानते हैं, जब मैंने ऐसा किया तो वह मेरे साथ थीं. उन्‍होंने कहा, मुझे विश्वास है कि तुम किसी के साथ रह रहे हो, तो मैंने कहा, हां.’ उन्‍होंने कहा, बस शादी मत करना, और मैंने कहा, कल मेरी शादी हो गई. उसके बाद वह रोने लगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.