Saif Ali Khan Attack : सैफ अली को चाकू घोंपने के बाद Headphone खरीदते दिखा हमलावर, देखें वीडियो

अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर मुंबई पुलिस अलर्ट है. पुलिस के हाथ एक और सुराग लगा है जिसमें आरोपी एक दुकान में हेडफोन खरीदता नज़र आ रहा है.

Published date india.com Published: January 18, 2025 11:31 AM IST
Saif Ali Khan Attack attacker was seen buying headphones watch the video
Saif Ali Khan Attack attacker was seen buying headphones watch the video

अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर मुंबई पुलिस अलर्ट है. हाल में हमलावर से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक दुकान में हेडफोन खरीदता हुआ नज़र आ रहा है. इससे पहले संदिग्ध की एक तस्वीर सामने आई है. जिसमें आरोपी पहचान छिपाने के लिए कपड़ा बदलता नजर आया. सामने आई तस्वीर में कथित हमलावर पीले रंग की शर्ट पहने नजर आया. फिर वह कपड़े बदलकर बांद्रा स्टेशन के पास भी दिखा था. बताया जा रहा है कि यह तस्वीर सैफ के घर और बांद्रा के लकी होटल इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज से ली गई है. तस्वीर सुबह 8 बजे की है. हमलावर का हुलिया बदला हुआ है. वह आसमानी रंग की शर्ट पहने नजर आ रहा है.

जांच अधिकारियों को सैफ अली खान मामले में संदिग्ध की एक और सीसीटीवी फुटेज मिली है, जो 12 जनवरी की है और वर्सोवा इलाके की बताई जा रही है. क्लिप में संदिग्ध जूते चोरी करता नजर आ रहा है.

बता दें, सैफ अली खान पर हुए हमले की घटना को 50 घंटे से ज्यादा समय हो चुका है और पुलिस फरार आरोपी को अभी तक पकड़ नहीं पाई है.

आरोपी को पकड़ने के लिए मुंबई की लोकल पुलिस और क्राइम ब्रांच ने 40 से ज्यादा टीमें बनाई हैं. मुंबई, ठाणे और पालघर जिले के अलग-अलग इलाकों में आरोपी की तलाश कर रही हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर के मुंबई के बांद्रा थाने और रेलवे स्टेशन के बीच घूमने के दौरान यह तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस टीमें सघनता से इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इस बीच अभिनेता शाहरुख खान के घर मन्नत की दीवार के बाहर सीढ़ी लगाकर अंदर झांकते एक शख्स का वीडियो भी हाल ही में सामने आया, जो 14 जनवरी का है, यानी सैफ अली खान पर हुए हमले से दो दिन पहले का. यह अभिनेता के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ था.

इसमें संदिग्ध, दीवार पर कंटीले तार की वजह से बहुत ही संभलकर दीवार पर चढ़ने की कोशिश करता दिखा. क्लिप में वह शख्स कुत्तों के भौंकने पर मौके से भागता भी नजर आया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.