Saif Ali Khan Attack Questions On Mediclaim Received From Actor No Need For Investigation Why Give Approval So Early
Saif Ali Khan Attack Case: एक्टर को मिले मेडिक्लेम पर सवाल, जांच की जरूरत नहीं समझी! क्यों मिला स्पेशल ट्रीटमेंट?
सैफ अली खान के घर में घुसे घुसपैठिए ने एक्टर पर चाकू से हमला कर दिया था, जिसके बाद उन्हें 5 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था.लेकिन यह घटना अभी भी अलग-अलग वजहों से चर्चा में है.
हाल ही में सैफ अली खान के घर में घुसे घुसपैठिए ने एक्टर पर चाकू से हमला कर दिया था, जिसके बाद उन्हें 5 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था. सैफ अब घर लौट आए हैं, लेकिन यह घटना अभी भी अलग-अलग वजहों से चर्चा में है. इस समय जहां एक तरफ पुलिस पर गलत शख्स को आरोपी बनाने का आरोप लग रहा है, वहीं दूसरी तरफ सैफ के इंश्योरेंस क्लेम पर बवाल मचा हुआ है. इंश्योरेंस क्लेम को तेजी से अप्रूव किया गया था, जिस पर अब बवाल मच गया है. सैफ के क्लेम मामले में एक मेडिकल प्रोफेशनल संस्था ने इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI से सेलिब्रिटीज को मिलने वाले विशेषाधिकार (प्रिविलेज) पर सवाल उठाया है.
मेडिक्लेम अप्रूवल का डॉक्यूमेंट
दरअसल, सैफ अली खान के क्लेम पर मेडिक्लेम अप्रूवल का डॉक्यूमेंट सोशल मीडिया पर है. इसमें एक्टर के पांच दिन के इलाज के लिए करीब 36 लाख रुपये कैशलेस मांगे गए थे. शुरुआती अप्रूवल में इंश्योरेंस कंपनी ने 25 लाख रुपये मंजूर किए थे और निवा बूपा ने ऑपरेशन से पहले की रिक्वेस्ट की पुष्टि की, जिसमें यह भी कहा गया कि आगे के क्लेम को दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रोसेस किया जाएगा.
अब इसी मुद्दे पर, मुंबई स्थित एसोसिएशन ऑफ मेडिकल कंसल्टेंट्स यह 14,000 से अधिक मेडिकल प्रैक्टिशनर्स का नेतृत्व करता है और कई शहरों में इसकी शाखाएं हैं) ने सैफ के इलाज के लिए कैशलेस मंजूरी पर आईआरडीएआई के अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है.
सैफ को आम पॉलिसी धारकों की तुलना में स्पेशल ट्रीटमेंट क्यों?
इस संस्था ने कहा है, ‘हमें यह लिखकर अपनी चिंता और असंतोष व्यक्त करना है कि सैफ अली खान को उनकी बीमा पॉलिसी के तहत कैशलेस ट्रीटमेंट की मंजूरी दी गई है, जिसे अप्रूवल भी मिल गया. एक्टर के लिए ऐसा स्पेशल ट्रीटमेंट क्यों दिया गया है.
Add India.com as a Preferred Source
सेलिब्रिटी की हैसियत के आधार पर विशेष व्यवहार
संस्था ने अपने सवाल में आगे पूछा है, ‘हमारा मानना है कि बीमा सामाजिक हैसियत के पैमाने के बिना सभी के लिए सुरक्षा कवच होना चाहिए. सेलिब्रिटी की हैसियत के आधार पर विशेष व्यवहार एक दोहरे मानक वाली व्यवस्था बनाता है, जो आम पॉलिसीधारकों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया है. इस मामले में बहुत पारदर्शिता की जरूरत है कि बीमा क्लेम कैसा होता है और कैशलेस उपचार की सीमाएं क्या हैं.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.