saif ali khan attacker plan was target to Shahrukh Khan as well is he do a recce of Mannat
पिछले साल 2024 में सलमान खान के घर फायरिंग और धमकियों के बाद अब 16 जनवरी 2025 को सैफ अली खान के घर में एक चोर घुसा और उन पर चाकू से 6 बार हमला किया. इन घटनाओं ने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. वहीं, अब खबर है कि हमलावर ने शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ के बाहर रेकी भी की थी. हालांकि पुलिस ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. ‘आजतक’ के सूत्र के मुताबिक सैफ अली खान के घर में घुसने से पहले चोर ने 14 जनवरी को शाहरुख खान के घर की रेकी की थी. जब इस बारे में पुलिस से पूछा गया तो उन्होंने इस रिपोर्ट को एक सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है.
बता दें, वहीं, पुलिस ने 35 टीमें बनाकर वसई, नालासोपारा में आरोपी की तलाश कर रही है. सीसीटीवी में हमलावर की झलक दिखी बहरहाल, पुलिस जांच कर रही है. एक्टर के घर से एक तलवार मिली है. वह पुरानी है और पुश्तैनी लग रही है. पुलिस का मानना है कि वह एक्टर के परिवार की हो सकती है. लेकिन अभी तक उनके पास इस बारे में कोई सही जानकारी नहीं है.
सैफ अली खान पर हमला करने वाले को पकड़ने में जुटी पुलिस
बता दें, सैफ अली केस में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 311 (जान से मारने या गंभीर चोट पहुंचाने की कोशिश के साथ डकैती), 331 (4) (रात में घर में घुसना) और कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
सैफ अली खान को कब छुट्टी मिलेगी?
सैफ अली खान फिलहाल लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. डॉक्टर ने बताया कि अगर चाकू रीढ़ की हड्डी में एक इंच भी और अंदर घुस जाता तो एक्टर को लकवा मार सकता था. हालांकि, वह ठीक हैं और जल्द ही ठीक हो जाएंगे. डॉक्टर ने यह भी बताया है कि सैफ को 2-3 दिन में छुट्टी मिल जाएगी. फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.