
Akarsh Shukla
मैं, आकर्ष शुक्ला, पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में India.com Hindi (ZEE Media) में शिफ्ट इंचार्ज की जिम्मेदारी निभाते हुए नेशनल टीम का नेतृत्व ... और पढ़ें
Saif ali Khan Case : बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर घर में घुसकर हमला करने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें अलग-अलग राज्यों में छापा मार रही हैं. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के दुर्ग से पुलिस ने एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया है. आरोपी की पहचान आकाश कनौजिया के तौर पर हुई है. आरपीएफ के आईजी मुनव्वर खुर्शीद के मुताबिक इस संदिग्ध के बारे में सहायक पुलिस निरीक्षक जुहू पुलिस स्टेशन, मुंबई पुलिस से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहा है और उन्होंने संदिग्ध की तस्वीर साझा की है. संदिग्ध को दुर्ग आरपीएफ पोस्ट लाया गया और वीडियो कॉल के जरिए मुंबई पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किया गया. संदिग्ध को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस की एक टीम आज रायपुर पहुंचेगी.
आरोपी आकाश कनौजिया को हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस महानिदेशक ने जी न्यूज से बात करते हुए कहा, ‘हमे आज दोपहर साढ़े 12 बजे जुहू पुलिस से जानकारी मिली कि सैफ अली खान पर हमले का आरोपी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में सफर कर रहा है. जिसके बाद हमने टीम बनाई और आरोपी को पकड़ लिया है. ये भी कंफर्म हो गया है कि ये वही आरोपी है, जिसकी तलाश मुंबई पुलिस को थी.’
Raipur: Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai says, “Actor Saif Ali Khan was attacked some days ago and the suspect has been caught from Durg by RPF. Mumbai Police is coming and the suspect will be handed over to them.” https://t.co/AG0B92zqmq pic.twitter.com/fDlanfSTQT
— ANI (@ANI) January 18, 2025
वहीं, आरपीएफ दुर्ग प्रभारी संजीव सिन्हा ने कहा, ‘हमें मुंबई पुलिस से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहा है. उन्होंने उसका फोटो और टावर लोकेशन साझा किया. उस आधार पर, हमने जनरल कोच की जांच की और उसे ढूंढ लिया. मुंबई पुलिस के अधिकारियों से वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया गया और संदिग्ध की पहचान की पुष्टि की गई. उसे हिरासत में लिया गया है. संदिग्ध से आगे की पूछताछ मुंबई पुलिस द्वारा की जाएगी.’
संदिग्ध को हिरासत में लिए जाने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा, ‘अभिनेता सैफ अली खान पर कुछ दिन पहले हमला हुआ था और संदिग्ध को दुर्ग से आरपीएफ ने पकड़ लिया है. मुंबई पुलिस आ रही है और संदिग्ध को उनके हवाले कर दिया जाएगा.’ गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर बीते गुरुवार तड़के कथित तौर पर चोर ने घुसने में कामयाबी पाई. जब घर में मौजूद हाउस वर्कर ने उसे पकड़ा तो सैफ अली खान भी अपने बेटे को बचाने के लिए उससे भिड़ गए. इस बीच हमलावर ने उन्हें चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.