प्यार के लिए घरवालों से की बगावत, मुसलमान बनीं....इस एक्ट्रेस ने चोरी-छिपे की 'नवाब' से शादी फिर...

इस एक्ट्रेस के पैरेंट्स नहीं चाहते थे कि वो खुद से 13 साल छोटे शख्स के साथ शादी करे. लेकिन दिल कहां मानता है. दोनों के बीच बेइंतहा प्यार था जिसके लिए वो कुछ भी करने को तैयार थीं.

Published date india.com Updated: January 25, 2025 12:51 PM IST
saif ali khan first wife amrita singh converted in to muslim before marriage
saif ali khan first wife amrita singh converted in to muslim before marriage

सैफ अली खान की अमृता सिंह से मुलाकात उस वक्त हुई थी, जब अमृता बॉलीवुड में टॉप की एक्ट्रेस में शुमार थीं. और सैफ उस वक्त स्ट्रगल कर रहे थे. दोनों की उम्र के बीच 12 साल का फासला है. लेकिन प्यार उम्र कहां देखता है. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया. इन्हीं मुलाकतों के दौरान एक बार सैफ अली खान ने एक्ट्रेस के घर दो दिन भी बिताए थे. जिसके बाद अमृता ने सैफ से अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली. समय के साथ दोनों के रिश्ते में तनाव आ गया जिसके बाद सैफ और अमृता ने तलाक ले लिया.

अमृता सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था एक बार उन्होंने सैफ अली खान को 100 रुपये उधार दिए थे.

दरअसल, सैफ को शूट पर जाना था उन्होंने अमृता से जाने के लिए पैसे मांगे. अमृता ने कहा कि मेरी कार भी लेते जाओ. लेकिन सैफ ने मना कर दिया और कहा बाहर मेरी प्रोडक्शन की कार वेट कर रही है.

अमृता ने कहा कोई बात नहीं इसी बहाने कार वापस करने तो आओगे. अमृता ने बताया कि दोनों के बीच काफी अच्छी अंडरस्टैंडिंग थी.

‘उसे मैं पीटता हुआ अच्छा नहीं लगूंगा’, दिलीप कुमार को अपने नौकरों से क्यों पिटवाना चाहते थे राज कुमार?

अमृता ने कहा मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मेरी शादी मुझसे कई साल छोटे लड़के से होगी. वहीं इस इंटरव्यू में सैफ ने भी बताया था कि उन्हें नहीं लगता वो किसी और को ऐसे समझ पाते जैसे उन्होंने अमृता को समझा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सैफ ने मीडिया में खुलकर अपने तलाक के बारे में बात कही. ये भी कहा कि किस तरह अमृता उनकी मां शर्मिला टैगोर से बदतमीजी करती थीं.

एक इंटरव्यू में अमृता ने कहा कि सिंगल मदर के तौर पर बच्चों को पालना आसान नहीं था. इस वजह से उन्होंने वापस अपने करियर पर फोकस किया और फिल्मों की तरफ रुख किया. अमृता ने कहा कि छोटे बच्चों को छोड़कर काम पर जाना आसान नहीं था. उस वक्त इब्राहिम तो महज 4 साल का था. लेकिन यही जिंदगी है.

अमृता ने कहा कि मैं अब कोई 16 साल की तो हूं नहीं जो कहूं मुझे नहीं पता. आप फ्यूचर के बारे में कुछ नहीं कह सकते. दूसरी शादी के सवाल पर अमृता ने कहा कि मुझे नहीं लगता दूसरी शादी करने की जरूरत है.

मेरे पास वो सारी चीजें हैं जो एक आदमी मुझे दे सकता है. हां, कुछ चीजों को छोड़कर लेकिन उसके लिए मुझे शादी करने की जरूरत नहीं है. मुझे पता है मेरे बिल भरने के लिए कोई नहीं है इसलिए मुझे अपने काम पर फोकस करना पड़ेगा.

इससे पहले एक पुराने इंटरव्यू में जब अमृता से तलाक के बारे में बात की गई और पूछा गया आपने अपना पक्ष क्यों नहीं रखा. इस पर एक्ट्रेस ने कहा- वो बेकार की चीज़ों में उलझना नहीं चाहती थीं. उन्हें अपने बच्चों को पालने के लिए शांति चाहिए थी.

मेरे बारे में इतना कुछ कहा जा रहा था और इतने खुले तौर पर कहा जा रहा था कि मैं इस दुख या फिर पर्सनल मैटर को किसी के साथ शेयर नहीं कर सकती थी. उस वक्त मेरी प्राथमिकता बच्चे थे. उन्हें पालना था. इसलिए मैंने इन सब सवालों का जवाब देना ठीक नहीं समझा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.