सैफ अली खान की परदादी के पास थे 3 Rolls Royce, जानें कैसा था रूतबा और क्या था नाम

Great Grandmother Of Saif Ali Khan Begum Sultan Jahan: आज हम आपको सैफ अली खान की परदादी के बारे में कुछ हैरान करने वाली बातें बताने वाले हैं.

Published date india.com Published: January 24, 2025 9:16 AM IST
सैफ अली खान की परदादी के पास थे 3 Rolls Royce, जानें कैसा था रूतबा और क्या था नाम

Great Grandmother Of Saif Ali Khan Begum Sultan Jahan: सैफ अली खान भोपाल के शासक पटौदी शाही वंश के उत्तराधिकारी हैं. झीलों का शहर मध्य प्रदेश की राजधानी है और दशकों के बाद भी, पटौदी की अमिट छाप रखता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इतिहास में एक नाम ऐसा है जिसके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं और वो है बेगम सुल्तान जहां का जो सैफ अली खान की परदादी लगती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कौन थी औऱ किस तरह की लग्जरी औऱ शाही जिंदगी जिना पसंद करती थी.

बेगम सुल्तान जहां कौन थी?

सरकार अम्मान, जिन्हें बाद में सुल्तान जहां के नाम से जाना और याद किया गया और उनका जन्म 9 जुलाई 1858 को भोपाल में हुआ था. वह नवाब बेगम सुल्तान शाहजहां और उनके पति बाकी मुहम्मद खान बहादुर की बेटी थीं. भोपाल के नवाब की एकमात्र जीवित संतान के रूप में, उन्हें भोपाल के मुसनीद के लिए स्पष्ट रूप से घोषित उत्तराधिकारी नामित किया गया था. 1866 में अपनी दादी सिकंदर बेगम की मृत्यु के बाद उनकी मां के सिंहासन संभालने के बाद सुल्तान जहां एकमात्र उत्तराधिकारी थीं.

भोपाल को बनाना चाहती थी यूरोप

सुल्तान जहां 1901 में भोपाल की गद्दी पर बैठीं और दार-उल-इकबाल-ए-भोपाल की नवाब बेगम बन गईं. दूरदर्शी और सुधारक होने के लिए जानी जाती थीं, खासकर शिक्षा के क्षेत्र में.सुल्तान जहां भोपाल की आखिरी महिला नवाब थीं, वह ऐतिहासिक राजधानी को एक यूरोपीय शहर में बदलना चाहती थीं और कुछ हद तक ऐसा करने में सफल रहीं. हालाँकि, 1930 में उनका निधन हो गया, जिससे उनका लगभग तीन दशकों का शासन समाप्त हो गया.

रोल्स-रॉयस कारों का था शौक

नवाब बेगम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की संस्थापक चांसलर भी थीं उन्होंने 1920 में यह पद संभाला और किसी भी भारतीय विश्वविद्यालय की पहली महिला चांसलर बनीं. भोपाल का पहला बजट उनके शासनकाल में 1903 में लाया गया था. बेगम के विकास कार्यों में लॉर्ड मिंटो हॉल, सेंट्रल लाइब्रेरी और बाग फरहत अफ़ज़ा के साथ-साथ दर्जनों कारखाने शामिल थे. नवाब बेगम ने राज्य में शराब पर भी प्रतिबंध लगा दिया था. बेगम सुल्तान जहां को रोल्स-रॉयस कारों का था औऱ उनके पास तीन थीं, ये कारें उनकी शाही जीवनशैली को दर्शाती थीं.

नवाब बेगम सुल्तान जहां का सैफ अली खान से कनेक्शन

बेगम सुल्तान जहां बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की परदादी थीं. नवाब बेगम के इकलौते बेटे, हमीदुल्ला खान की बेटी, साजिदा सुल्तान की शादी पटौदी के नवाब इफ्तिखार अली खान से हुई थी, वह सैफ अली खान के दादा थे और मंसूर अली खान पटौदी के पिता थे, जिन्होंने अभिनेत्री शर्मिला टैगोर से शादी की थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.