Saif Ali Khan Stabbing Case Shahzad Accused Of Attacking Saif Sent To 5 Day Police Custody
Saif Ali Khan Stabbing Case: 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया सैफ पर हमले का आरोपी शहजाद
Saif Ali Khan Case : सैफ अली खान पर हमला रात करीब 2 बजे की है. उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी इमरजेंसी सर्जरी हुई. डॉक्टरों ने बताया कि अब उनकी हालत खतरे से बाहर है.
Saif Ali Khan Stabbing Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर कथित तौर पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. रविवार को बांद्रा पुलिस ने 30 वर्षीय आरोपी शहजाद को अदालत में पेश किया. मुंबई पुलिस ने आरोपी को दोपहर 1:30 बजे बांद्रा की हॉलिडे कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद जज ने उसे 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. मालूम हो कि 16 जनवरी की रात को, सैफ अली खान पर मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके आलीशान अपार्टमेंट में एक चोर ने हमला किया. हमले में सैफ अली खान को छह बार चाकू मारा गया. घटना रात करीब 2 बजे की है. उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी इमरजेंसी सर्जरी हुई. डॉक्टरों ने बताया कि अब उनकी हालत खतरे से बाहर है.
पुलिस ने मांगी थी 14 दिन की कस्टडी
रविवार सुबह पुलिस ने बताया कि हमलावर को ठाणे जिले के घोड़बंदर रोड स्थित हीरानंदानी एस्टेट से गिरफ्तार कर लिया गया है. कोर्ट में पेश किए जाने के बाद आरोपी को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है, हालांकि पुलिस ने 14 दिनों की कस्टडी मांगी थी. पुलिस ने कोर्ट में पेश करने से पहले मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित भाभा हॉस्पिटल में आरोपी का मेडिकल करवाया. इस बीच आरोपी के वकील ने दावा किया है कि बांग्लादेश से घुसपैठ की बात निराधार है. पीड़ित सेलिब्रिटी है इस वजह से इस मामले को इतना तूल दिया जा रहा है.
‘आरोपी को पता था सेलिब्रिटी रहते हैं’
मामले में सरकारी वकील ने दलील दी , आरोपी को पता था कि किस इलाके में सेलिब्रिटी रहते हैं और वहां सुरक्षा होती है, इसके बावजूद वह अंदर पहुंचा. इसका मतलब उसने प्लानिंग की थी. उसकी किसने मदद की, कौन उसे सहारा दे रहा था. इसकी जांच की जानी चाहिए. आरोपी का ब्लड सैंपल लेना है, जिस समय आरोपी ने हमला किया उस समय इसके शरीर पर भी खून पड़ा होगा, हमें वो कपड़ा जब्त करना है ताकि उसे मैच किया जा सके. बता दें, पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 35 से अधिक टीमों का गठन किया था. आपको बता दें कि 16 जनवरी को सैफ पर उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में कई बार चाकू से हमला किया गया था. इस हमले में जख्मी होने के बाद सैफ लीलावती अस्पताल गए थे. उनकी सर्जरी भी हुई थी. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.