Saif Ali Khan Survived Paralysis May Occur From 2 Mm Of Spinal Cord Was Saved
Saif Ali Khan Attack: बच गए सैफ अली खान! पैरालिसिस हो सकता था, 2 मिमी की दूरी से बची रीढ़ की हड्डी
Saif Ali Khan Attack: डॉक्टर्स ने सैफ अली खान के हेल्थ बुलेटिन में कहा कि उनकी तबियत पहले से बेहतर है. लेकिन उन्हें पैरालिसिस हो सकता था. फिल्मों में तो ठीक है लेकिन घटना के वक्त उन्हें हीरोगिरी नहीं करनी चाहिए थी.
Saif Ali Khan survived Paralysis may occur from 2 mm of spinal cord was saved
Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हुए हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. एक्टर के साथ उनके बांद्रा स्थित घर में हुई इस घटना के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां उनकी दो सर्जरी हुई. जिसमें से डॉक्टर ने 2.5 इंच का नुकीला टुकड़ा निकाला है. शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर छह बार हमला होने के बावजूद एक्टर ने हिम्मत नहीं हारी और हमलावर से अपने परिवार की सुरक्षा करते रहे. अब डॉक्टर ने बताया कि अगर छोटा सा चाकू अंदर घुस जाता तो एक्टर के लिए बड़ा खतरा हो सकता था. सैफ अली खान पर हुए 6 हमलों में से एक हमला रीढ़ की हड्डी के पास बताया गया था, जो अगर उनकी हड्डी के पास लगता तो उन्हें लकवा मार सकता था. लीलावती अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे ने एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया और बताया कि कैसे एक्टर बाल-बाल बचे.
सैफ अली खान की सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने क्या बताया?
डॉक्टर नितिन डांगे ने बताया, ‘सैफ अली खान को सुबह 2 बजे लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं और उनकी रीढ़ की हड्डी में चाकू फंसा हुआ था. चाकू को निकालने और वहां से बहने वाले लिक्विड को रोकने के लिए तुरंत सर्जरी की गई. इसके अलावा, उनके बाएं हाथ पर दो गहरे घाव और गर्दन पर एक घाव था, जिसका प्लास्टिक सर्जरी टीम ने इलाज किया. मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सैफ अली खान अब पूरी तरह से स्थिर हैं, ठीक हो रहे हैं और खतरे से बाहर हैं.
पैरालिसिस से सैफ अली खान की जान जा सकती थी
डॉक्टर ने आगे कहा कि रीढ़ की हड्डी शरीर का अहम हिस्सा है. अगर वह चाकू सैफ की रीढ़ की हड्डी पर लगता तो एक्टर पैरालाइज हो सकते थे. हालांकि वह खतरे से बाहर हैं. वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं. उनकी पांच घंटे तक सर्जरी हुई और रात तक वह बेहोश थे. सुबह बहन सोहा अली खान उनसे मिलने अस्पताल पहुंची थीं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.