सैफ के घाव गंभीर नहीं... AIIMS के EX डायरेक्टर का बयान! ऑटो ड्राइवर भी बोला- चाकू लगा था या नहीं मैंने ध्यान नहीं दिया

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर राजनीति भी गरमा गई है.

Written by: Pooja Batra Edited by: Pooja Batra
Published: January 28, 2025, 1:28 PM IST

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर राजनीति भी गरमा गई है. कई नेताओं ने हमले को लेकर सवाल उठाए हैं. खासकर जब सैफ अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपने घर लौटे तो वो काफी स्वस्थ नजर आए. उनकी चाल देखकर हर कोई हैरान रह गया. कई यूजर्स ने ये भी कहा कि उन्हें देखकर ऐसा नहीं लग रहा कि उन पर 6 बार चाकू से हमला हुआ है. खैर. अब इस बारे में ऑटो चलाने वाले भजन सिंह राणा और मेडिकल एक्सपर्ट ने चौंकाने वाले दावे किए हैं. सैफ अली खान पर जब हमला हुआ तो वो ऑटो रिक्शा में बैठकर मुंबई के लीलावती अस्पताल गए थे. अब ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा ने दैनिक भास्कर को बताया कि उन्होंने नोटिस नहीं किया कि एक्टर की पीठ पर चाकू लगा है या नहीं. लेकिन उनकी ऑटो की सीट पर हल्का खून लगा था, जिसे उन्होंने कपड़े से साफ किया. उनका ऑटो भी रोजाना धुलता है. ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा ने ये भी बताया कि पुलिस ने उनसे थोड़ी पूछताछ की मालूम हो कि पहले दावा किया जा रहा था कि सैफ खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचे थे.

सैफ के घाव के बारे में ये बोले एक्सपर्ट
सैफ अली खान की सर्जरी के बाद लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया था कि उनकी रीढ़ की हड्डी के पास चाकू का 2.5 इंच का टुकड़ा घुस गया था, जिसे 5 घंटे की सर्जरी के बाद बाहर निकाला गया था. दूसरा घाव काफी गहरा था. उनकी गर्दन पर पीठ पर वार किया गया था. अब इस नई रिपोर्ट में एम्स के पूर्व निदेशक और जनरल सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. एमसी मिश्रा ने कहा है कि सैफ के घाव ज्यादा गंभीर नहीं थे.

सैफ की बॉडी पर चाकू के निशान थे!
मेडिकल एक्सपर्ट ने कहा कि सैफ के शरीर में खून कम था. खून से लथपथ होने का दावा सही नहीं था. सिर्फ त्वचा पर चाकू के निशान हैं. मांसपेशियों, हड्डी या अंदर की किसी नस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था. सिर्फ रीढ़ की हड्डी के पास घाव होने की वजह से उसे पांच दिन अस्पताल में रखा गया होगा, लेकिन अगर टांका लगाकर इलाज हो सकता था तो फिर 5 दिन किस बात की वजह से! इसके अलावा उस घाव का ज्यादा ब्योरा नहीं है. न सर्जन की रिपोर्ट है, न सिटी स्कैन या एक्सरे. एक्सपर्ट ने यह भी कहा कि अगर वह खुद अस्पताल पहुंचता तो इतना खून नहीं निकलता.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.