Saif Ali Khan Attack: लीक हुई सैफ अली खान की इंश्योरेंस डिटेल्स, खर्च हुए इतने लाख ₹

Saif Ali Khan Health Insurance Leaked: सैफ अली खान के हेल्थ इंश्योरेंस के डॉक्यूमेंट लीक हुए हैं.

Published date india.com Published: January 19, 2025 10:36 AM IST
Saif Ali Khan Attack: लीक हुई सैफ अली खान की इंश्योरेंस डिटेल्स, खर्च हुए इतने लाख ₹

Saif Ali Khan Health Insurance Leaked: सैफ अली खान के घर पर उनपर हमला हुआ था, जिसके बाद सो उनका इलाज मुंबई के सबसे बड़े अस्तपाल लीलावती अस्पताल में चल रहा है. आपको बता दें ये पूरा मामला बुधवार की देर रात का है जब उनके घर पर एक अनजान शख्स ने हमला कर दिया और इस दौरान छोटे नवाब ने परिवार के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी. ऐसे में आपातकालीन सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने साझा किया कि सैफ की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं, लेकिन उन्हें अभी भी निगरानी में रखा गया है. ऐसे में अब एक्टर का हेल्थ इंश्योरेंस डॉक्यूमेंट लीक हो गया है.

सैफ का हेल्थ इंश्योरेंस डॉक्यूमेंट लीक

इस घटना के बाद सैफ अली खान के स्वास्थ्य बीमा की जानकारी सोशल मीडिया पर लीक हो गई. ऐसे में जब से ये पेपर्स सामने आए हैं लोग काफी हैरान हैं, क्योंकि ये बेहद निजी जानकारी होती है. ऐसे में लोगों ने इसे गोपनीयता का उल्लंघन माना और लोइस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

अब तक 35 लाख हो चुके हैं खर्च

सैफ अली खान के ट्रीटमेंट की लागत 35 लाख 98 हजार 700 रुपये है, जिसमें से इंश्योरेंस कंपनी ने 25 लाख रुपए देने की मंजूरी दी है. बाकी खर्चा खुद सैफ को उठाना है. बता दें, सैफ को बांद्रा वेस्ट अपार्टमेंट में गुरुवार को रात करीब 2:30 बजे उनकी गर्दन और कंधे पर 6 बार चाकू मारा गया. उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां 5 घंटे की सर्जरी के बाद उनकी रीढ़ से ब्लेड का 2.5 इंच का टुकड़ा निकाला गया.

रेखा ने जब 15 हजार लोगों के सामने Amitabh को कहा था I Hate You, बिग बी ने लगाया थे गले 9

इंश्योरेंस कंपनी ने जारी किया बयान

निवा बुपा ने इस मामले पर बयान जारी करते हुए कहा,’अभिनेता सैफ अली खान के साथ हुई यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हमें बेहद चिंतित करती है। हम उनकी शीघ्र और सुरक्षित स्वस्थ होने की कामना करते हैं. सैफ खान हमारे पॉलिसीधारकों में से एक हैं, उनके अस्पताल में भर्ती होने पर कैशलेस प्री-ऑथराइजेशन अनुरोध हमें भेजा गया था, जिसे हमने इलाज शुरू करने के लिए मंजूरी दी. इलाज के बाद अंतिम बिलों के आधार पर हम नीतिगत शर्तों के अनुसार भुगतान करेंगे। हम इस कठिन समय में सैफ और उनके परिवार के साथ खड़े हैं’.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.